अक्षरा सिंह ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से सोशल मीडिया पर मचाई धूम 
मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो पर फैंस हुए फिदा

Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर भोली सी मईया पर बना वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सफेद साड़ी, लाल बिंदी और झुमकों में उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा है।

सोनाली झा

Akshara Singh in Saree: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने नए गाने 'भोली सी मईया' पर रील बनाती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह सफेद साड़ी में बेहद आकर्षक लग रही हैं।

अक्षरा सिंह के गले में ट्रेडिशनल ज्वेलरी, कानों में झुमके और माथे पर लाल बिंदी उनके लुक को और निखार रहे हैं। साथ ही उनका सहज मुस्कान और आत्मविश्वास वीडियो को और खास बना रहे हैं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक ने फैंस के बीच एक बार फिर उनका जादू चलाया। अक्षरा सिंह अपने गाने 'भोली सी मईया' के बोल के अनुसार लिप्सिंक कर रही हैं।

भक्ति गीत की खासियत

वीडियो में अक्षरा सिंह के हाथों की मुद्राएं और चेहरे के भाव गीत के भाव को बखूबी दर्शा रहे हैं। उनका सादगी और आत्मविश्वास दर्शकों को मोहित कर रहा है। 'भोली सी मईया' एक देवी भजन है, जिसे अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज में प्रस्तुत किया है। यह गीत 2025 में रिलीज हुआ था और इसमें एक साधारण भक्त की भक्ति और मइया के प्रति प्रेम को सरल शब्दों में बयां किया गया है। गीत की मासूमियत और भावनात्मक गहराई इसे बेहद लोकप्रिय बना रही है।

फैंस की प्रतिक्रिया

अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा कि आप तो खुद देवी हैं। दूसरे फैन ने कमेंट किया कि आपकी स्माइल देखके दिन बन गया। कई फैंस ने उनसे रोजाना ऐसी रील्स बनाने की अपील भी की। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी चर्चा में है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। अक्षरा सिंह लगातार अपनी एक्टिंग, स्टाइल और सोशल मीडिया कंटेंट से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रही हैं। 'भोली सी मईया' रील ने फिर से यह साबित कर दिया कि अक्षरा सिंह सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी वह फैंस के लिए हमेशा आकर्षक बनी रहती हैं।

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई