थिएटर में महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने कहा था अब हिट होगी फिल्म! तेलंगाना विधानसभा में गूंजा मुद्दा 
मनोरंजन

थिएटर में महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने कहा था अब हिट होगी फिल्म! तेलंगाना विधानसभा में गूंजा मुद्दा

रेवंत रेड्डी ने शनिवार को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर यह संगीन आरोप लगाया कि, पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन बीते 4 दिसंबर को ‘पुष्पा-2′ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर गए थे।

अर्पित शुक्ला

नवभारत न्यूज डेस्क: साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ का मुद्दा तेलंगाना विधानसभा में में भी गूंज रहा है। AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा में फिल्मस्टार अल्लू अर्जुन पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने आरोप लगाया कि जब अल्लू अर्जुन को भगदड़ और मौत की खबर दी गई तो उन्होंने कहा कि अब फिल्म हिट होगी।

वहीं इस मामले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर यह संगीन आरोप लगाया कि, पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन बीते 4 दिसंबर को ‘पुष्पा-2′ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर गए थे।

सीएम रेड्डी ने लगाए आरोप

मुख्यमंत्री रेड्डी ने यह संगीन आरोप लगाया कि भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद भी अभिनेता सिनेमा हॉल से बाहर नहीं गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन बाहर निकाला। इसके साथ ही, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद रेड्डी ने प्रसारित वीडियो का हवाला देते हुए अल्लू अर्जुन पर रोड शो निकालने और भारी भीड़ के बावजूद भीड़ को देखकर हाथ हिलाने का आरोप लगाया। देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने नहीं दी थी इजाजत

रेड्डी ने कहा कि थिएटर प्रबंधन ने दो दिसंबर को पुलिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें चार दिसंबर को अल्लू अर्जुन और अन्य लोगों के आने के दौरान सुरक्षा की मांग की गई थी। हालांकि, पुलिस ने भीड़ प्रबंधन में कठिनाइयों का हवाला देते हुए आवेदन को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि थिएटर में प्रवेश करने और बाहर निकलने से पहले अभिनेता ने अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकलकर भीड़ को देखकर हाथ हिलाया, जिससे हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे।

जानकारी दें कि, हैदराबाद के संध्या थिएटर में चार दिसंबर को भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जो फिलहाल जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी