Akansha Chamola Big Revelation On Lock Upp 2: एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप' में कंटेस्टेंट अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे खुलासे करते हैं, जो दर्शकों को चौंका देते हैं।
इस सीजन में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। शो की शुरुआत में उन्होंने अपने तलाक की जानकारी साझा की थी, वहीं अब उन्होंने अपनी मौजूदा भावनात्मक स्थिति और सेक्सुअलिटी को लेकर खुलकर बात की है।
हालिया एपिसोड में आकांक्षा चमोला की बातचीत कंटेस्टेंट वरुण उर्फ लैला से हुई। बातचीत के दौरान लैला ने उनसे पूछा कि क्या तलाक के बाद वह दोबारा शादी करेंगी या सिंगल ही रहना चाहेंगी। इस पर आकांक्षा ने कहा कि तलाक की प्रक्रिया ने उनके भीतर एक डर पैदा कर दिया है और फिलहाल वह किसी नए रिश्ते के बारे में नहीं सोच रही हैं। 'यह मेरी जिंदगी का अलग फेज है'
बातचीत के दौरान लैला ने उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर भी सवाल किया। इसके जवाब में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने कहा कि इंसान की भावनात्मक और व्यक्तिगत स्थिति समय के साथ बदल सकती है। उन्होंने बताया कि इस समय वह अपनी जिंदगी के ऐसे दौर से गुजर रही हैं, जहां उनकी किसी भी व्यक्ति के साथ रोमांटिक या शारीरिक संबंध बनाने में रुचि नहीं है। उन्होंने इसे अपनी मौजूदा मानसिक और भावनात्मक स्थिति का हिस्सा बताया।
आकांक्षा ने बातचीत में यह भी कहा कि उनकी मौजूदा भावनाएं उनके जीवन के इस चरण से जुड़ी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका ध्यान किसी नए रिश्ते पर नहीं है और वह खुद को समय देना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें :- Alpha Collection Day 11: क्या खत्म हो गया ‘अल्फा’ का जादू? जानें अब तक कितने करोड़ कमा चुकी फिल्म
इससे पहले शो में आकांक्षा चमोला ने अपने वैवाहिक जीवन और तलाक को लेकर भी खुलकर बात की थी। उनके इन खुलासों के बाद गौरव खन्ना भी शो में पहुंचे थे और उन्होंने आकांक्षा का समर्थन किया था। अब सेक्सुअलिटी और निजी जीवन को लेकर दिए गए उनके नए बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस विषय पर चर्चा तेज हो गई है।