एजाज खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रेप केस के बाद फरार हुए एजाज खान, फोन बंद...लोकेशन भी नहीं हो रही ट्रेस, पुलिस कर रही तलाश

अश्लीलता फैलाने के आरोप में फंसे एजाज खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में उनपर रेप केस का मामला भी दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वो फरार हैं और उनका फोन भी बंद है। जिसकी वजह से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी के जाने-माने एक्टर एजाज खान एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला काफी गंभीर है। उन पर एक महिला एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एजाज ने उसे शादी और वेब शो 'हाउस अरेस्ट' में रोल देने का झांसा देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इस मामले में मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि एजाज खान ने पहले उससे दोस्ती की, फिर शूटिंग के दौरान शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उन्होंने जबरन उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का यह भी दावा है कि ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ।

एजाज खान को पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक स्पेशल टीम बनाई है जो एजाज खान की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है। उनका मोबाइल फोन भी बंद है, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया है। पुलिस अब उनके हर संभावित ठिकाने की जांच कर रही है।

इस केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए एजाज खान ने पहले सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में भी जमानत की याचिका लगाई है। हाई कोर्ट 2 जून को इस मामले की सुनवाई करेगा।

अश्लीलता फैलाने का भी मामला है दर्ज

इसके अलावा एजाज खान पर एक और केस दर्ज हुआ है। उल्लू ऐप पर स्ट्रीम होने वाले उनके शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर भी विवाद हुआ है। शो के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिनमें एजाज कंटेस्टेंट्स को अश्लील पोज देने के टास्क देते नजर आए। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और शो को बंद करने की मांग की। अंबोली पुलिस स्टेशन में इस शो के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

विवाद बढ़ने के बाद शो 'हाउस अरेस्ट' के सभी एपिसोड उल्लू ऐप से हटा दिए गए हैं। एजाज खान को अब दो मामलों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी