अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 हुई फ्लॉप, जानें 8वें दिन का कलेक्शन 
मनोरंजन

150 करोड़ का बजट 33 करोड़ वसूलने फूल गई सांसे, फ्लॉप हुई अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2

Ajay Devgn की सन ऑफ सरदार 2 को रिलीज हुए 8 हुआ है, ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 150 करोड़ में तैयार हुई ये फिल्म बमुश्किल 33 करोड़ का कारोबार कर पाई है।

अनिल सिंह

StartFragment

Son of Sardaar 2 Becomes Flop: फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2 को लेकर अजय देवगन को बड़ा झटका लगा है यह कहा जा सकता है। फिल्म 8 दिन में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी, लेकिन 33 करोड़ का कारोबार करने में ही इसकी सांसें फूल गई। अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट कर रह गया है, बुरी खबर यह भी है कि फिल्म के 700 शोज हटा दिए गए हैं।

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन यह फिल्म जब सिनेमाघरों तक पहुंची तो इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और जैसे-जैसे दिन बढ़ते गए फिल्म का कलेक्शन तेजी से गिरता चला गया। आठवें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 51 लाख रुपए का कारोबार किया।

आठवें दिन फ्लॉप साबित हुई सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बड़े बजट की फिल्म थी। इस फिल्म को 150 करोड़ के बजट में बनाया गया। लेकिन फिल्म 8 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ का कारोबार करने में ही कामयाब हुई। यह फिल्म के बजट का तिहाई भी नहीं है, यही कारण है कि इस फिल्म को रिलीज होने के आठवें दिन फ्लॉप फिल्म बताया जा रहा है।

अजय देवगन के लिए भी बड़ा झटका

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई किसी भी फिल्म को हिट साबित होने के लिए अपनी लागत का दोगुना वसूल करना होता है, ऐसे में सन ऑफ सरदार 2 फिल्म को अगर हिट फिल्म की कैटेगरी में शामिल होना है तो इस बॉक्स ऑफिस पर करीब 300 करोड़ का कारोबार करना होगा, लेकिन मौजूदा स्थिति देखकर ऐसा लगता नहीं है। 33 करोड़ का कारोबार करने में ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सांस फूल गई है और यह अब भी अपने बजट से कोसों दूर है। ऐसे में एक बुरी खबर और है कि फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन बाद ही सिनेमाघरों से इसके 700 शोज हटा दिए गए हैं, जो अजय देवगन के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है।

EndFragment

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए