धमाल 4 की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhamaal 4 Collection: 'द ओडिसी' की टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर छाई 'धमाल 4', 125 करोड़ क्लब की ओर बढ़े कदम

Dhamaal 4 Earnings: धमाल 4 दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 10वें दिन फिल्म ने 10.91 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दर्ज की और कुल घरेलू कलेक्शन 122.66 करोड़ रुपये पहुंच गया।

सोनाली झा

Dhamaal 4 Collection Day 10: अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। खासकर दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को लगातार मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' की टक्कर क्रिस्टोफर नोलान की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' से हो रही है। हॉलीवुड फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 22.50 करोड़ और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार पकड़ बनाई। इसके बावजूद 'धमाल 4' ने अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी और भारतीय दर्शकों के बीच लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।

10वें दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें

फिल्म ने 9वें दिन 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 10वें दिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आधे दिन में ही 10.91 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर शाम और रात के शो में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी रही तो दूसरे रविवार का कलेक्शन 12 से 14 करोड़ रुपये के बीच पहुंच सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल घरेलू कमाई 122.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

बजट रिकवरी की ओर तेजी से बढ़ रही फिल्म

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड के खत्म होने तक फिल्म आसानी से 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धमाल 4' का अनुमानित बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 146.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दुनियाभर में भी फिल्म 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, जिससे इसके निर्माताओं को अच्छी उम्मीदें हैं।

बड़ी रिलीज न होने का मिलेगा फायदा

फिल्म के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में 'धमाल 4' के पास अपनी कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये के घरेलू क्लब में भी शामिल हो सकती है। कॉमेडी, दमदार स्टारकास्ट और दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स के दम पर 'धमाल 4' दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज