अजय देवगन और काजोल ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन 
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में अजय देवगन, 8 घंटे काम पर दी प्रतिक्रिया, बोले- ईमानदार मेकर्स...

दीपिका पादुकोण के स्पिरिट फिल्म छोड़ने के बाद संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनका विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, इस विवाद में अजय देवगन दीपिका पादुकोण का सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट फिल्म छोड़ दी। कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा के सामने उन्होंने फीस, प्रॉफिट शेयर और 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी और यह भी कहा था कि वह तेलुगु भाषी के लिए डबिंग नहीं करेंगी। इसी वजह से दीपिका को कथित तौर पर फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। फिल्म में दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इसका ऐलान भी कर दिया गया है। अब इस मामले पर अजय देवगन और काजोल ने प्रतिक्रिया दी है।

काजोल की अपकमिंग फिल्म मां के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन उनके साथ नजर आए। अजय देवगन से जब पूछा गया कि क्या एक मां के लिए 8 घंटे काम करने की मांग उचित है, तो काजोल ने जवाब दिया, ठीक है मुझे पसंद है, आप कम काम कर सकते हैं और...।

इस पर तुरंत अजय देवगन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और काजल को बीच में रोकते हुए माफी मांगी और कहा ऐसा नहीं है, यह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। बहुत से लोग अब इसे समझ रहे हैं, मैं कहूंगा कि इंडस्ट्री के ईमानदार फिल्म मेकर्स को इससे कोई समस्या नहीं होगी। इसके अलावा एक मां होने और 8 घंटे से अधिक काम करने के कारण लोगों को परेशानी होती है, लेकिन मुझे लगता है कि यह पर्सन टू पर्सन निर्भर करता है। आजकल इंडस्ट्री के अधिकतर लोग इसे समझ रहे हैं।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट जिसमें दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ नजर आने वाली थी, उन्हें इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया था, लेकिन अचानक खबर आई कि उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया है और अब तृप्ति डिमरी उनकी जगह नजर आएंगी। इस पर खूब बवाल मचा और बाद में पता चला कि दीपिका पादुकोण की कुछ डिमांड की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया और बाद में यह खबर सामने आई कि उन्होंने कथित तौर पर फिल्म के लिए अधिक फीस और 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी। साथ ही यह भी कहा था कि वह तेलुगु भाषा में फिल्म के लिए डब नहीं करेंगी।

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव