मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दो दिन में कमाए इतने करोड़ रूपये

शुभम सोनडवले

मुंबई. फिल्म 'शैतान' ने रिलीज होने के दूसरे दिन 'बॉक्स ऑफिस' पर 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 34.39 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन ने अभिनय किया है। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

‘शैतान' का निर्माण जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है।

फिल्म के निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज की थ्रिलर फिल्म की कमाई में शनिवार को 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ रुपये जबकि दूसरे दिन 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर कुल 34.39 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।"

'शैतान' 2023 की गुजराती 'हॉरर फिल्म' 'वश' का हिंदी रीमेक है जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है। (एजेंसी)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज