मनोरंजन

'एनिमल' में बॉबी की एक्टिंग देख गदगद हुए सनी देओल, ऐसे लुटाया भाई पर प्यार

सुनीता पांडे

मुंबई: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल की एक्टिंग की भी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में बॉबी का दमदार लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड सितारों के साथ सनी देओल भी नजर आए। फिल्म देखने के बाद सनी ने 'एनिमल' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर बॉबी देओल की जमकर तारीफ की। सनी देओल ने अपने भाई बॉबी देओल के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। सनी देओल ने फोटोज के साथ एक प्यारा सा कैप्शन देते हुए लिखा कि, 'मेरे भाई ने दुनिया को हिला कर रख दिया।' उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=Dydmpfo68DA&t=25s

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मूवी 'एनिमल' आज सिनेमाघर पहुंच चुकी है। 'एनिमल' ने रिलीज के साथ ही पहले दिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की 7 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म 'एनिमल' ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, इसलिए यह पहले दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। बॉबी देओल और अनिल कपूर समेत इस फिल्म के हर कलाकार की तारीफ हो रही है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा