डकैत की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dacoit Opening Day Collection: ‘धुरंधर 2’ के तूफान में ‘डकैत’ की धीमी शुरुआत, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

Dacoit ने पहले दिन 6.50 करोड़ की ओपनिंग की। 60 करोड़ के बजट के मुकाबले यह कमाई धीमी मानी जा रही है। वहीं ‘धुरंधर 2’ तीसरे हफ्ते में भी मजबूत बनी हुई है, जिससे ‘डकैत’ को कड़ी टक्कर मिल रही है।

सोनाली झा

Dacoit Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस समय धुरंधर 2 का जलवा लगातार कायम है। इसी बीच अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की मचअवेटेड फिल्म डकैत: अ लव स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह था, लेकिन ओपनिंग डे पर इसका प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा कमजोर नजर आया।

डायरेक्टर शेनिल देव के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 7.57 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 26.4 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि औसत मानी जा रही है। चार साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर लौटे अदिवि शेष से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म को और मजबूती मिलने की उम्मीद थी।

बजट वसूलने की चुनौती

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में 6.50 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ‘डकैत’ के लिए चिंता का विषय बन सकती है। बॉक्स ऑफिस के ट्रेंड को देखते हुए अगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल नहीं आता, तो बजट निकालना मुश्किल हो सकता है। आमतौर पर फिल्मों की कमाई वीकडेज में गिरती है, इसलिए ‘डकैत’ के लिए शनिवार और रविवार बेहद अहम रहने वाले हैं। अच्छी वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यूज ही फिल्म को आगे बढ़ा सकते हैं।

धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी चुनौती धुरंधर 2 से मिल रही है, जो रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। हैरानी की बात यह है कि जहां ‘डकैत’ ने पहले दिन 6.50 करोड़ कमाए, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने अपने 23वें दिन भी करीब 6.70 करोड़ की कमाई कर ली। इससे साफ है कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का क्रेज अभी भी दर्शकों के बीच बरकरार है, जिससे नई रिलीज फिल्मों के लिए चुनौती और बढ़ गई है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। अगर ‘डकैत’ को दर्शकों का साथ मिला, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर सकती है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव