आदित्य श्रीवास्तव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल

Aditya Srivastava CID: फेमस टीवी शो 'सीआईडी' में सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार निभाने वाले एक्टर आदित्य श्रीवास्तव ने कभी इसी धारावाहिक में एक चोर के रोल से शुरुआत की थी।

यति सिंह

Aditya Srivastava Birthday Special: भारतीय टेलीविजन इतिहास में कुछ शो ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है जासूसी सीरियल 'सीआईडी' का, जिसके किरदार आज भी हर घर में पहचाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के सबसे चहेते पुलिस अफसरों में से एक ने कभी इसी शो पर कानून तोड़ने वाले का रोल किया था।

जी हां, सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत का दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर आदित्य श्रीवास्तव की कहानी बेहद दिलचस्प है। उन्होंने इस शो में एक पुलिस वाले के रूप में नहीं बल्कि एक मामूली चोर के रूप में कदम रखा था।

जब एसीपी की गन चुराकर चर्चा में आए आदित्य

'सीआईडी' के सफर के पन्नों को पलटें तो एक बेहद हैरान करने वाला सच सामने आता है। बात उस समय की है जब यह सीरियल 'सीआईडी' अपनी शुरुआती स्टेज पर था। शो के 39वें और 40वें एपिसोड में एक अनोखी कहानी दिखाई गई थी। इस कहानी में किसी और की नहीं बल्कि खुद एसीपी प्रद्युम्न की सरकारी गन चोरी हो जाती है।

इस वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर का नाम परेश था। उस समय परेश नाम के इस अपराधी के रोल को एक्टर आदित्य श्रीवास्तव ने ही निभाया था। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने उस छोटे से निगेटिव रोल में भी जान फूंक दी थी और दर्शकों समेत मेकर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

एक चोर ऐसे बना दर्शकों का पसंदीदा पुलिस अफसर

परेश के रोल में आदित्य श्रीवास्तव के काम को हर तरफ काफी सराहा गया। उनकी एक्टिंग को देखते हुए मेकर्स ने तय किया कि उन्हें शो में एक डेली रोल के रूप में शामिल किया जाना चाहिए। इसके बाद कहानी में एक बड़ा मोड़ आया और मेकर्स ने सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत नाम के एक नए चरित्र की एंट्री कराई।

इस रोल के लिए आदित्य श्रीवास्तव को ही चुना गया। साल 1999 में अभिजीत के रूप में उनकी यह नई शुरुआत हुई। देखते ही देखते उनकी गंभीर एक्टिंग, तीखी नजर और दया के कॉम्बिनेशन ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। दया और अभिजीत की जोड़ी तो आगे चलकर शो की रीढ़ की हड्डी बन गई।

आशुतोष गोवारिकर के शो छोड़ने से खुला रास्ता

दरअसल आदित्य की एंट्री से पहले शो में इंस्पेक्टर वीरेंद्र नाम का एक अहम रोल हुआ करता था। इस रोल को कोई और नहीं बल्कि जाने-माने फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर निभा रहे थे। लेकिन आशुतोष ने आगे चलकर फिल्में बनाने का फैसला किया और डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने के लिए इस सीरियल को अलविदा कह दिया।

उनके जाने के बाद 'सीआईडी' के मेकर्स ने वीरेंद्र के रोल को कहानी से हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इसके बाद ही टीम को एक नए चेहरे की जरूरत महसूस हुई और इस तरह इंस्पेक्टर अभिजीत के रूप में आदित्य श्रीवास्तव के लिए एक नया रास्ता खुल गया। हाल ही में आदित्य श्रीवास्तव ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर-30' में भी अहम भूमिका निभाई थी।

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना