यामी गौतम के 38वें जन्मदिन पर आदित्य धर ने लुटाया प्यार
पत्नी को बताया अपना घर, ताकत और सबसे बड़ी सपोर्टर
यामी पगलू कहकर शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, याद की लवस्टोरी
Aditya Dhar Romantic Birthday Wish for Yami Gautam: आर्टिकल 370, हक और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है।
यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। इस खास मौके पर धुरंधर फिल्म में डायरेक्टर और यामी गौतम के पति आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के लिए स्पेशल बर्थडे पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने खुद को यामी पगलू बताया।
डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि हैप्पी बर्थडे यामी, आप सबसे खूबसूरत औरत हैं जिसे मैंने कभी जाना है। आपकी मुस्कान न सिर्फ एक कमरे को बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है। आप मेरा घर हैं, मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं, मेरी सबसे पक्की सपोर्टर हैं और वो इंसान हैं जिसने मुझे आज जो मैं हूँ, वो बनने के लिए प्रेरित किया है।
जिस तरह से आप हमारे परिवार में इतना प्यार भरती हैं और जो कुछ भी करती हैं, उसमें अपना सब कुछ देती हैं, वह मुझे हर दिन हैरान कर देता है। मुझे नहीं पता कि आप यह सब कैसे कर लेती हैं और फिर भी मेरा साथ कैसे देती हैं।
ज़िंदगी आपको हज़ार गुना ज़्यादा खुशियाँ, प्यार और आशीर्वाद दे, जो आप हमारी ज़िंदगी में लाते हैं। सपने देखना कभी बंद न करें, चमकना कभी बंद न करें और यह कभी न भूलें कि आप कितने खास हैं।
ज़िंदगी भर आपका हाथ थामे रहने, आपको हिम्मत देने और बार-बार आपसे प्यार करने की दुआ करता हूँ। इस पोस्ट में आदित्य धर ने हैशटैग यामीपगलू भी लिखा है।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में यामी गौतम और आदित्य धर ने पहली बार साथ काम किया था। इस फिल्म से आदित्य धर ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में यामी गौतम ने भी अहम भूमिका निभायी थी।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान धीरे-धीरे उनकी प्रोफेशनल जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। यामी ने पहले बताया था कि उनके बीच कोई फिल्मी प्रपोजल या बड़ा रोमांटिक मोमेंट नहीं था। कपल ने 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश में एक छोटे से समारोह में शादी की थी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवारवाले मौजूद थे। बाद में मई 2024 में उन्होंने अपने बेटे वेदाविद का स्वागत किया।