Photo - Mimi Chakraborty Social Media  
मनोरंजन

अमीरात एयरलाइंस पर भड़की एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती, फ्लाइट के खाने में बाल मिलने पर की शिकायत

संदीप पांडे

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की सांसद (MP) मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) का हाल ही में अमीरात एयरलाइंस पर गुस्सा फूटा है। एक्ट्रेस के सफर करने के दौरान फ्लाइट के खाने में बाल निकला है। जिसपर एक्ट्रेस भड़क गई और उन्होंने अमीरात एयरलाइंस के ऑफिसर को मेल भेजकर इसकी शिकायत की। हालांकि, उन्हें उनके इस मेल का अमीरात एयरलाइंस की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। जिसपर एक्ट्रेस ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की हैं। मिमी चक्रवर्ती ने अपने ट्विटर हैंडल से खाने की प्लेट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें खाने में बाल साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने फोटो शेयर कर ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रिय अमीरात मेरा मानना है कि आप देखभाल करने के लिए बड़े हो गए हैं, लेकिन आपके साथ यात्रा करने वाले लोग हैं। मेरा मानना है कि खाने में बाल मिलना कोई अच्छी बात नहीं है। मैंने आपकी टीम को मेल किया है, लेकिन आपने जवाब देना या माफी मांगना भी जरूरी नहीं समझा। बाल मेरी रोटी में निकला था। जिसे मैं खा रही थी। अगर आप परवाह करते हैं तो आप मेरे मेल को सभी डिटेल्स के साथ देख सकते हैं।”

बता दें कि अमीरात एयरलाइंस दुबई की इंटरनेशनल एयरलाइन है जिसके टिकटें काफी महंगी होती है। मिमी चक्रवर्ती एक्टिंग करियर के दौरान 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के जादवपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी और निर्वाचित हुईं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार अनुपम हाजरा को 2,95,239 मतों से हराकर जीत हासिल की। 

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज