मनोरंजन

'द जांगीपुर ट्रायल' में ऐसा होगा अभिनेता कबीर बेदी का किरदार, निर्देशक देबादित्य बंदोपाध्याय का खुलासा

उज्वला धारपवार

Actor Kabir Bedi's character will be strong in 'The Jangipur Trial', reveals director: अपने वक्त के सफल अभिनेता और हैंडसम हंक कबीर बेदी का जलवा 75 साल की उम्र में भी बरकरार हैं। वेब सीरीज़ हो या फिल्म हो, कबीर बेदी की मौजूदगी अपने आप मे खास हैं और उनके चाहनेवालों की दुआएं भी उनके साथ हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में अपने अदाकारी का लोहा मनवा चुके कबीर बेदी को किसी भी रोल के लिए राजी करना आसान काम नही हैं। लेकिन हाल में एक फिल्म की नरेशन फोन पर ही सुनने के बाद मि.बेदी ने तुरंत हामी भर दी , अब चाहे उस फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें घंटो भर ट्रेवल क्यों न करना पड़े। जी हां, फिल्म 'द जांगीपुर ट्रायल'  के डायरेक्टर देबादित्य बंदोपाध्याय और क्रिएटिव प्रोड्यूसर अमित बहल ने जब कबीर बेदी को फोन पर कहानी सुनाई, तब उन्हें फिल्म का प्लाट बेहद पसंद आया और उन्होंने तुरंत हामी भर दी। 

और शूटिंग के लिए सबसे पहली फ्लाइट लेकर वो सिटी ऑफ जॉय यानि कि कोलकाता पहुँचे जहाँ से 8 घंटे और अंदर जांगीपुर, मुर्शिदाबाद, मोरेगांव,अज़ीमगंज और बेहरामपुर जैसे कोसो दूर लोकेशन पर पहुँचते थे। हर दिन उसी जोश के साथ सेट पर आते थे जैसे पहले दिन ।सेट पर बाकी स्टार कास्ट उनका खुले दिल से स्वागत करते थे। कबीर बेदी कहते हैं कि " मुझे फिल्म की कहानी ,उसका प्लाट और स्टार कास्ट बहुत अच्छी लगी। इसमें इतने अच्छे अभिनेता हैं जो अपने उम्दा अभिनय से फिल्म को एक अलग ही मुकाम पर लेकर जाएंगे ।"

75 साल की उम्र में 150 फिल्में कर चुके, इंडियन , अमेरिकन और इटालियन फिल्मो में तूफानी पारी खेल चुके एक्टर कबीर बेदी की कड़ी मेहनत फिल्म' द जांगीपुर ट्रायल " में भी नजर आएगी।  अगर शूटिंग लोकेशन की बात की जाए तो 'द जांगीपुर ट्रायल' की शूटिंग ऐसी जगहों पर हुई है जहाँ पर आज तक किसी हिंदी फिल्म की शूटिंग नही की गई हैं। पश्चिम बंगाल से भी 8 घंटे दूर इन खूबसूरत जगहों पर प्रकृति अपनी बाहें पसारे हुए हैं। वहाँ की खूबसूरत हवेलियों और नजारों को डायरेक्टर ने इस फिल्म में कैप्चर किया है । फिल्म की कहानी इतनी दमदार लगी कि शहर से 8 घण्टे लगातार अंदर गांव के तरफ रोजाना सफर करने के बावजूद ये सारे सितारे उत्साहित रहते थे।

फिल्म 'द जांगीपुर ट्रायल' एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं । हर किरदार अपने आप में काफी अहम हैं। हर किसी के तार कहानी से जुड़े हैं । कबीर बेदी के अलावा फिल्म में अहम किरदार में हैं ज़ाकिर हुसैन, जावेद जाफरी जिनके वृजेश हिरजी,कनन अरुणांचल,अमित बहल, इश्तेयाक खान, सुशील पांडे, रवि झंकल, जय उपाध्याय, दीपक काज़ीर, समीक्षा भटनागर, चिराग वोरा, राजेश खट्टर और सताब्दी रॉय।  जो वेस्ट बंगाल में 3 बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुकी सुपरस्टार ,  और इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। 

सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म, गोल्डन एरा में सिंगल थिएटरस में हो रही हलचल को दिखाएगी और वही से पनपे एक मर्डर मिस्ट्री को । जिसे सुलझाने के रोमांचक सफर को जांगीपुर ट्रायल में बखूबी दिखाया जाएगा। (PR)

जामिया छात्र संघ चुनाव पर छात्रों का अल्टीमेटम, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, सामने रखीं 4 मांगें

राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. को मिली कमान

संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, मनोज जरांगे-एकनाथ शिंदे 500 करोड़ डील विवाद पर ED जांच की मांग

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई