मनोरंजन

अभिषेक बच्चन गुस्से से हुए लाल, रितेश देशमुख के शो पर एक्टर ने काटा बवाल

ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने दूसरे बच्चे प्लानिंग के सवाल पर मजेदार जवाब दिया है। अभिषेक बच्चन रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' में मेहमान के तौर पर नजर आए।

अनिल सिंह

मुंबई: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच मतभेद की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों के एक शादी में शरीक होने का वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन इन सबके बीच अभिषेक बच्चन का मजेदार इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह आराध्या के बाद दूसरे बच्चे के प्लान पर बात करते हुए नजर आए हैं। रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' में वह मेहमान के तौर पर नजर आए और इसी दौरान उनसे यह सवाल पूछा गया था।

अभिषेक बच्चन से जब रितेश देशमुख ने दूसरे बच्चे के बारे में सवाल पूछा तो वह शर्म से लाल हो गए थे, लेकिन उन्होंने रितेश देशमुख को साफ तौर पर बता दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है, अब अगली पीढ़ी जो आएगी तब देखेंगे ना। रितेश देशमुख ने अभिषेक बच्चन के जवाब पर कहा उतना कौन रुकता है। लेकिन इस सवाल के जवाब को अभिषेक बच्चन ने वहीं पर खत्म कर दिया।

इसी बीच अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का उदाहरण पेश किया है। केस तो बनता है के ही एपिसोड में अभिषेक बच्चन ने कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी की जमकर खिंचाई की थी। दरअसल उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर कमेंट कर दिया था। जिस पर अभिषेक बच्चन भड़क उठे थे।

इतना ही नहीं वह शो छोड़ कर चले गए, इसके बाद परितोष त्रिपाठी बेहद परेशान नजर आए, थोड़ी देर बाद अभिषेक बच्चन वापस लौटते हैं और बताते हैं कि इस लाइन में मैं तेरा बाप हूं। ट्रोल ऐसे करते हैं। दरअसल पर परितोष त्रिपाठी केस तो बनता है नाम के शो में ट्रोल्स की भूमिका निभाते हैं।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं