अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया 15 की उम्र में ही छोड़ चुका है घर 
मनोरंजन

Aarav Bhatia: खुद बनाता है खाना और धोता है कपड़े, अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया जीता है ऐसी जिंदगी

Akshay Kumar Talks About Aarav Bhatia: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया ने 15 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया। वह अपने मंजिल की तलाश में निकल गए हैं। आइए जानते हैं उनकी लाइफ स्टाइल कैसी है।

अनिल सिंह

Akshay Kumar Talks About His Son Aarav Bhatia: अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर है, लेकिन हाल ही में वह हुमा कुरैशी की पार्टी में नजर आए थे, उसके बाद लोगों की दिलचस्पी उनके निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए तेजी से बढ़ने लगी। आरव भाटिया बाकी स्टार किड्स की तरह ही है या फिर वह उनसे अलग हैं इसके बारे में खुद अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। अक्षय कुमार ने उस वक्त आरव को लेकर कई बात बताई थी कि वह सादगी भरा जीवन पसंद करता है, उसे फिल्मों में कोई इंटरेस्ट नहीं है। मार्शल आर्ट और फैशन उसका शौक है।

अक्षय कुमार ने क्रिकेटर शिखर धवन के साथ इंटरव्यू में अपने बेटे आरव भाटिया के बारे में खुलकर बात की थी, उन्होंने साझा किया था कि आरव को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह मार्शल आर्ट, फैशन और खेल से जुड़ा हुआ है। वह सादगी भरा जीवन बिताता है। उसे ब्रांडेड कपड़े नहीं बल्कि सस्ते कपड़े पसंद आते हैं। हमने कभी उस पर कुछ नहीं थोपा। उसने खुद यह तय किया है कि वह फिल्मों में नहीं आएगा। हम उसके साथ हैं, वह चाहे जो भी करे।

आरव ने 15 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था, वह लंदन की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए लंदन चले गए थे। इतनी कम उम्र में बेटे को घर से दूर भेजना अक्षय कुमार के लिए कैसा अनुभव था, इस पर उन्होंने कहा कि मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। लेकिन मुझे अपनी जिंदगी याद आई, क्योंकि मैंने भी 14 साल की उम्र में मंजिल की तलाश में घर छोड़ दिया था। बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि वह खाना बनाना जानता है, खुद के कपड़े अपने हाथ से धोता है। अक्षय कुमार के काम की अगर बात करें तो हेरा फेरी 3, जौली एलएलबी 3 और भूत बंगला जैसी फिल्मों में वह नजर आएंगे। फिलहाल वह केसरी चैप्टर 2 के लिए चर्चा में बने हुए हैं।

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन