मनोरंजन

बेटी इरा खान के साथ थेरेपी ले रहे हैं आमिर खान, एक्टर ने मेन्टल हेल्थ पर किया खुलासा

आमिर खान अपनी बेटी इरा खान के साथ मेंटल हेल्थ इश्यू को सुलझा रहे हैं और दोनों थेरेपी ले रहे हैं। खुद इस बात का खुलासा आमिर खान ने किया है और लोगों से भी अपील की है कि इसमें शर्माने की कोई बात नहीं है।

अनिल सिंह

मुंबई: आमिर खान ने नेटफ्लिक्स इंडिया के एक वीडियो में खुलासा किया है कि वह बेटी इरा खान के साथ ज्वाइंट थेरेपी ले रहे हैं। आमिर खान ने इस वीडियो में यह भी बताया कि इस थेरेपी की वजह से दोनों जन को काफी फायदा हो रहा है। आमिर खान ने बताया कि भारत में थेरेपी लेने के लिए लोग झिझकते हैं लेकिन इसमें शर्माने वाली कोई बात नहीं है। हर उस इंसान को थेरेपी लेनी चाहिए जिन्हें इसकी जरूरत है, इससे बहुत फायदा मिलता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर खान अपनी बेटी इरा खान और डॉक्टर विवेक मूर्ति के साथ मेंटल हेल्थ पर बात कर रहे हैं। इस दौरान आमिर खान ने बताया कि उनकी बेटी इरा खान ने उन्हें थेरेपी लेने के लिए मनाया और थेरेपी लेने के बाद आमिर खान को यह समझ में आया कि यह बेहतरीन है। इस दौरान आमिर खान ने लोगों से अपील की है कि उन्हें भी थेरेपी लेनी चाहिए जिन्हें उनकी जरूरत है। बातचीत में आमिर खान ने बताया कि हम दोनों रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए थेरेपिस्ट के पास जाते हैं और हम उन मुद्दों पर खुल के बात करते हैं, जिन मुद्दों की वजह से हमारे बीच दूरियां आई है। यह रिश्ते को सुधारने के लिए बेहद जरूरी है।

बातचीत के दौरान आमिर खान ने बताया कि पहले मुझे लगता था कि मैं बहुत दिमाग वाला इंसान हूं। मैं अपनी चीजों के बारे में सोच सकता हूं। अपनी समस्या खुद हल कर सकता हूं। लेकिन ऐसा नहीं होता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास कितना दिमाग है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने समझदार हैं। आमिर खान ने कहा कि हम अपने दिमाग के बारे में बहुत कम चीज जानते हैं। ऐसे में थैरेपिस्ट आपके दिमाग के बारे में समझने में आपकी मदद करता है।

आमिर खान ने बातचीत में यह भी बताया कि भारत में थेरेपिस्ट के पास जाने का मतलब लोग समझते हैं कि वह इंसान पागल हो गया है। उसे दिमागी बीमारी हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। एक साधारण दिखने वाला इंसान भी थेरेपी ले सकता है क्योंकि उसे किसी विषय पर परेशानी हो रही है और वह अपने आप को तनाव में महसूस कर रहा है, तो ऐसे में उसे थेरेपी लेनी चाहिए। जिससे उसकी फायदा होगा और उसका तनाव दूर हो जाएगा।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन