आमिर खान और आशुतोष फिर करेंगे साथ काम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Aamir Khan New Cricket Movie: लगान के बाद नई क्रिकेट पारी खेलने को तैयार आमिर, आशुतोष के साथ फिर बनाएंगे टीम

Aamir Khan Upcoming Movie: साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ का जादू दर्शकों के सिर से उतरा नहीं था, कि आमिर खान और आशतोष की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचाने को तैयार है।

यति सिंह

Aamir Khan Upcoming Film: साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ का जादू दर्शकों के सिर से उतरा नहीं था कि आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचाने को तैयार है। जानकारी के अनुसार एक्टर आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर फिर से एक साथ काम कर सकते हैं। आमिर और आशुतोष की जोड़ी पहले सुपरहिट मूवी में काम कर चुकी है। जिसे दर्शक आज भी सराहते हैं।

क्रिकेट की नई पारी खेलने को तैयार आमिर

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी सुपर डुपर हिट मूवी ‘लगान’ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचा चुकी है। क्रिकेट पर बनी आमिर खान की लगान ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी। क्रिकेट के साथ-साथ देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म लगान का वही जादू फिर से लोगों पर चढ़ने वाला है। खबर है कि आमिर और आशुतोष गोवारिकर क्रिकेट के ऊपर नई स्टोरी लेकर आ रहे हैं। हालांकि इस मूवी को लेकर आमिर और आशुतोष ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्मी दुनिया में इस मूवी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बैट, बल्ला और एक्शन...

पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस में खेलों पर आधारित फिल्मों को लेकर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। और ऐसे में अब मिस्टर परफेक्टनिस्ट फिर से दर्शकों में वही फिर से जगाने जा रहे हैं। आमिर खान बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिस्टर परफेक्टनिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। वहीं निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी सुपर हिट मूवी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मशहूर हैं।

एक और सुपर हिट का फैंस को इंतज़ार

जानकारी के मुताबिक अभी फिल्म की स्टारकास्ट, रिलीजिंग डेट और ऑफिशियल अनाउंसमेंट को लेकर कोई चर्चा नहीं है। लेकिन आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए इस बात का सभी को इंतजार है। अब देखने वाली बात ये होगी कि लगान जैसी हिट मूवी देने के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाएगी।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में