आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रीना दत्ता और किरण राव के बाद गौरी स्प्रैट बनेंगी Aamir Khan की जीवनसंगिनी ! शादी की अटकलें हुईं तेज

Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट की शादी की खबरें चर्चा में हैं। दोनों 5 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगीपूर्ण समारोह में शादी कर सकते हैं।

सोनाली झा

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी किसी भव्य समारोह के बजाय बेहद सादगीपूर्ण तरीके से शादी करने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के करीबी सदस्यों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद किसी बड़े रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा।

25 साल पुरानी दोस्ती का नया अध्याय

गौरी स्प्रैट और आमिर खान की पहचान कोई नई नहीं है। दोनों करीब 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम देने का फैसला किया। पिछले कुछ महीनों में गौरी को कई मौकों पर आमिर के साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं।

जन्मदिन पर किया था रिश्ते का खुलासा

मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी स्प्रैट को अपनी पार्टनर के रूप में परिचित कराया था। उस दौरान उन्होंने बताया था कि दोनों वर्षों से दोस्त हैं, लेकिन हाल ही में उनके बीच प्रेम संबंध की शुरुआत हुई। आमिर ने यह भी कहा था कि गौरी उनके जीवन में पॉजिटिव बदलाव लेकर आई हैं।

दो शादियां पहले भी कर चुके हैं आमिर

अगर यह शादी होती है तो यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और ईरा खान हैं। वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद राव खान है। हालांकि, 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। फिलहाल आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की नजरें 5 जुलाई पर टिकी हुई हैं।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध