बीजेपी के पूर्व विधायक राजन तेली को उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) की सदस्यता दिलाई (सोर्स: एक्स@AUThackeray) 
विधानसभा चुनाव 2026

उद्धव ठाकरे ने महायुति को दिया झटका, BJP और अजित पवार गुट के दो पूर्व विधायकों ने थामी शिवसेना (यूबीटी) की मशाल

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी और मनसे को जोरदार झटका दिया। ठाकरे ने दो पूर्व विधायकों एक पूर्व नगरसेवक सहित कई अन्य पदाधिकारियों को अपनी पार्टी में शामिल किया।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही शिवसेना (यूबीटी) में दूसरी पार्टियों के नेताओं की इनकमिंग तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी और मनसे को जोरदार झटका दिया। ठाकरे ने दो पूर्व विधायकों एक पूर्व नगरसेवक सहित कई अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शिवबंधन बांधकर अपनी पार्टी में शामिल किया।

शुक्रवार को मातोश्री पहुंचे बीजेपी के पूर्व विधायक राजन तेली ने उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ शिवसेना (यूबीटी) की सदस्यता ग्रहण की। तेली का उद्धव गुट में जाना सिंधुदुर्ग में बीजेपी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। इसी तरह उद्धव ने सांगोला विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी (अजित पवार) के अध्यक्ष दीपक सालुंखे पाटिल और पिंपरी चिंचवड़ के पूर्व नगरसेवक मोरेश्वर भोंडवे को अपनी पार्टी में शामिल करके उप मुख्यमंत्री अजित पवार को झटका दिया।

इस दौरान उद्धव की पार्टी में शामिल होने के लिए बीजेपी, राकां अजीत पवार और मनसे के भी कई प्रमुख पदाधिकारी मातोश्री पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि उद्धव ने तेली को सावंतवाडी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना शिंदे गुट के मंत्री दीपक केसरकर के खिलाफ तो वहीं दीपक सालुंखे पाटिल को शिंदे गुट के शहाजी बापू पाटिल के खिलाफ महाविकास आघाडी का उम्मीदवार घोषित करके शिवसेना शिंदे गुट को भी बड़ा झटका दिया है।

इस अवसर पर युवा सेना प्रमुख शिवसेना नेता विधायक आदित्य ठाकरे, शिवसेना नेता विनायक राऊत, शिवसेना नेता विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, सचिव विधायक मिलिंद नार्वेकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिवसैनिक उपस्थित थे।

गठबंधन टूटेगा नहीं

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा के दौरान हुई तकरार के बारे में बात करते हुए कहा कि जब एक से अधिक दल मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो सीटों को लेकर थोड़ी खींचतान होती है। लेकिन सभी दलों को यह याद रखना चाहिए कि इसे इतना नहीं खींचा जाना चाहिए कि गठबंधन टूट न जाए। अभी भी मैंने नहीं सुना कि टिकट बंटवारे की चर्चा के दौरान ऐसी कोई बड़ी बात हुई है। अगले दो-तीन दिन या कल ही सीट आवंटन की घोषणा हो सकती है। क्योंकि इसे लेकर चर्चा अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

राउत-पटोले में हुई तकरार

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को महाविकास आघाड़ी के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा के दौरान शिवसेना सांसद एवं प्रवक्ता संजय राऊत, कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई। बाद में राऊत ने कहा था कि कांग्रेस के महाराष्ट्र के नेताओं में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है इसलिए वह अब सीधे कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं से बात करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय राउत, उद्धव ठाकरे की बात नहीं मानते हैं यही उनकी समस्या है। हालांकि, बाद में महायुति के नेताओं ने राज्य चुनाव आयुक्त चोकलिंगम से मुलाकात करके मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप महायुति पर लगाया।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं