बीजेपी ने संतुक हंबर्डे को बनाया नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए BJP ने की प्रत्याशी की घोषणा, संतुक हंबर्डे को बनाया प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए संतुक मारोतराव हंबर्डे को उम्मीदवार घोषित किया है। संतुक हंबर्डे वर्तमान में बीजेपी के नांदेड़ ग्रामीण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष हैं।

आकाश मसने

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए संतुक मारोतराव हंबर्डे को उम्मीदवार घोषित किया है। संतुक हंबर्डे वर्तमान में बीजेपी के नांदेड़ ग्रामीण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष हैं। नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 20 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

कांग्रेस ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रवींद्र चव्हाण को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की ओर से प्रत्याशी के ऐलान के बाद तय हो गया है कि नांदेड़ के उपचुनाव में अब हंबर्डे और रवींद्र चव्हाण के बीच मुकाबला होगा।

कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से खाली हुई थी सीट

नांदेड़ के सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वसंतराव चव्हाण ने बीजेपी के प्रतापराव चिखलीकर को 59 हजार 442 वोटों से हराया था। लेकिन बीमारी के चलते 26 अगस्त 2024 को हैदराबाद में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद नांदेड़ लोकसभा सीट खाली हुई थी।

नांदेड़ लोकसभा सीट का इतिहास

बता दें कि नांदेड़ लोकसभा सीट पर कभी कांग्रेस तो बीजेपी जीतती हैं। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वसंतराव चव्हाण ने यहां से जीत दर्ज की थी लेकिन अगस्त में उनके निधन से यह सीट खाली हो गई थी। अब कांग्रेस ने वसंतराव चव्हाण के बेटे रवींद्र चव्हाण को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा चुनाव के साथ हुआ था उपचुनाव के ऐलान

बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 15 अक्टूबर को हो चुका है। महाराष्ट्र में इस बार भी एक चरण में वोटिंग होगी। जिसके लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन चुनाव आयोग ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया था। उपचुनाव के लिए भी 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO