प्रियंका गांधी-राहुल गांधी (सोर्स: एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, वायनाड से उपचुनाव में प्रियंका गांधी को बनाया प्रत्याशी

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के वक्त केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की। कांग्रेस ने वायनाड से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

आकाश मसने

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के वक्त केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की। उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने वायनाड के लिए अपने उम्मीवार का ऐलान भी कर दिया है। कांग्रेस ने वायनाड से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

इसके अलावा केरल की दो विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस ने चेलक्कारा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में पूर्व सांसद राम्या हरिदास तथा पलक्कड़ से राहुल ममकूटाथिल को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अपनी चुनावी पारी का आगाज करेंगी। कांग्रेस ने वायनाड और केरल की दो विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। हालांकि राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को उतारने को ऐलान कांग्रेन ने जून में ही कर दिया था।

यदि प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से निर्वाचित होती है तो वह पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

राहुल गांधी ने खाली की थी सीट

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों सीटों से उन्होंने जीत दर्ज की थी। इसके बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब यहां से प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं