पीएम मोदी बंगाल दौरा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल चुनाव: जनसभा में अचानक भावुक हुए PM Modi, एसपीजी को दिए यह निर्देश; जानें क्या थी वजह

Bengal Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान एक बच्चे की तस्वीर देखकर पीएम मोदी अचानक भावुक हो गए।

सजल रघुवंशी

Pm Modi Purulia Rally: पश्चिम बंगाल चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को बंगाल के चुनावी रण में प्रचार करने के लिए लगातार भेज रही है। सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक भाजपा के सभी दिग्गज टीएमसी की राजनीतिक जमीन पर सेंधमारी करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के पुरुलिया में जनसैलाब को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इमोशनल नजर आए। पीएम मोदी ने अपने भाषण को रोककर एक छोटे बच्चे से बात की।

भावुक हुए पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के दौरान पुरुलिया जिले के रायबाघिनी मैदान में पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक भावुक हो गए। अपने भाषण के बीच उन्होंने एक छोटे बच्चे चिराग पर ध्यान दिया और तुरंत अपनी बात रोक दी। जानकारी के अनुसार चिराग अपने साथ पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर लेकर आया था। चिराग पर जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर पड़ी वैसे ही उन्होंने अपने भाषण को रोककर एसपीजी को निर्देश दिए कि और तस्वीर को अपने पास मंगवाया जिसे देखकर वह भावुक हो गए।

पीएम मोदी ने बच्चे को कहा 'थैंक्यू बेटा'

चिराग की तस्वीर को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थैंक्यू बेटा, बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं आपका बहुत आभारी हूं, आप मेरी मां की तस्वीर लेकर आए, आपने मुझे भावुक कर दिया। साथ ही पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज पुरुलिया में मेरा जो स्वागत हुआ, हेलीपैड पर उमड़ती भीड़। सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जो अचानक एक रोड शो में बदल गई। विशाल जनसभा में लोगों का असीम प्रेम। वापसी में फिर से भारी भीड़ और एक और अचानक रोड शो। उन्होंने आगे लिखा कि पश्चिम बंगाल का राजनीतिक मिजाज अब बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि वह किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:

टीएमसी को गरीबों के दुख से कोई मतलब नहीं है- पीएम मोदी

बंगाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की निर्मम सरकार को गरीबों के दुख से कोई मतलब नहीं है यह आपकी सुख-सुवीधा को रोक सकते हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बंगाल की 142 सीटों पर मतदान होगा।

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा