शरद पवार व सिद्धी कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

शरद पवार गुट ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 5 और प्रत्याशी घोषित किए, मोहोल से सिद्धी कदम की उम्मीदवारी रद्द की

शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने पांच और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इस तरह एनसीपी (एसपी) अब तक 87 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

आकाश मसने

सोलापुर: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने पांच और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इस तरह एनसीपी (एसपी) अब तक 87 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। शरद पवार गुट ने सोमवार को 7 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। इसमें नागपुर जिले के कटोल विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे सलिल को टिकट दिया गया है।

मंगलवार को जारी सूची में शरद पवार की पार्टी ने सोलापुर जिले की मोहोल सीट से सिद्धी रमेश कदम की उम्मदवारी को रद्द कर दिया। सिद्धी कदम की जगह राजू खरे को टिकट दिया है। स्थानीय नेताओं के विरोध के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है। मोहोल विधानसभा क्षेत्र की निवासी नहीं होने के कारण सिद्धी कदम की उम्मीदवारी का विरोध हो रहा था। इसके बार पार्टी ने उनकी जगह राजू खरे को उम्मीदवार बनाया है।

सिद्धी के नाम ने सबको चाैंकाया

मोहोल के पूर्व विधायक रमेश मोहोल की बेटी सिद्धी कदम को मोहोल विधानसभा क्षेत्र में शरद पवार समूह द्वारा उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था। 26 वर्षीय और उच्च शिक्षित उम्मीदवार का चुनाव हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। लेकिन सिद्धी कदम को दिया गया एबी फॉर्म पार्टी ने रद्द कर दिया है। शरद पवार ने उम्मीदवारी के लिए सिद्धि कदम का इंटरव्यू लिया था। लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि सिद्धी की जगह राजू खरे को मोहोल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धी कदम को मोहोल से एनसीपी (शरद पवार) ने उम्मीदवार बनाया था लेकिन महज दो दिन में ही उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। मोहोल निर्वाचन क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की और सिद्धी कदम की उम्मीदवारी को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद शरद पवार ने मोहोल में उम्मीदवार बदलने का फैसला किया है। फिर नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन सिद्धी कदम की जगह राजू खरे को उम्मीदवार घोषित किया गया।

क्या बोले जयंत पाटिल

प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने मोहोल से पूर्व विधायक रमेश कदम की बेटी सिद्धी कदम की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। लेकिन महज दो दिन में ही सिद्धी कदम की उम्मीदवारी अचानक रद्द कर दी गई। इसके बाद मोहोल विधानसभा क्षेत्र से राजू खरे की उम्मीदवारी की घोषणा की गई। सिद्धी कदम की उम्मीदवारी बदले जाने के बाद से मोहोल के कई तर्क दिए जा रहे हैं। लेकिन इस संबंध में जयंत पाटिल ने चुनाव अधिकारियों को एक पत्र सौंपा है और बताया जा रहा है कि सिद्धी कदम को दिया गया पार्टी का एबी फॉर्म रद्द माना जाए।

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत