वणी विधानसभा सीट 
विधानसभा चुनाव 2026

वणी विधानसभा सीट: BJP और कांग्रेस में होगा दिलचस्प मुकाबला, आंकड़े बता रहें किस दल को जनता देगी वोट

निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी दलों ने कमर पहले से ही कस ली है।

साक्षी सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है।

चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। हालांकि चुनाव का ऐलान दशहरे के बाद करने के लिए आयोग ने कहा था।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए वणी विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

1952 से अस्तित्व में है वणी विधानसभा सीट

यूं तो वणी विधानसभा सीट 1952 से ही है। महाराष्ट्र और गुजरात का विभाजन के पहले बंबई राज्य में आता था। हालांकि बंबई राज्य के विभाजन के बाद से ये विधान सभा सीट पूरी तरह से महाराष्ट्र  का हिस्सा बनी। इस हिसाब से महाराष्ट्र में ये सीट पहली बार 1962 से अस्तित्व में है। वणी विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अब तक इस सीट पर 12 बार चुनाव हो रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा 5 बार कांग्रेस को जीत हासिल की है। वहीं तीन बार जीत के साथ शिवसेना दूसरे नंबर पर है। दो बार जीतकर तीसरे स्थान पर है। वहीं एक बार कम्युनिस्ट पार्टी और एक बार निर्दलीय को जीत हासिल हुई है।

कब किस दल ने मारी बाजी

संख्या चुनावी साल उम्मीदवार का नाम राजनीतिक दल
1. 1962 विट्ठलराव यशवंतराव गोहोकर कांग्रेस
2. 1967 विट्ठलराव यशवंतराव गोहोकर कांग्रेस
3. 1972 सीताराम दादा नांदेकर निर्दलीय
4. 1978 बापूराव हरबाजी पनघटे कांग्रेस
5. 1980 बापूराव हरबाजी पनघटे कांग्रेस
6. 1985 नामदेवराव नारायणराव काले कम्युनिस्ट पार्टी
7. 1995 विश्वास रामचन्द्र नांदेकर शिवसेना
8. 1999 विश्वास रामचन्द्र नांदेकर शिवसेना
9. 2004 विश्वास रामचन्द्र नांदेकर शिवसेना
10. 2009 वामनराव बापुराव कासावर कांग्रेस
11. 2014 संजीवरेड्डी बोडकुरवार भाजपा
12. 2019 संजीवरेड्डी बोडकुरवार भाजपा

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि वणी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बार जनता ने कांग्रेस को चुना है। वहीं पिछले दो चुनाव को देखें तो यहां भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। इस सीट की हिस्ट्री देखें तो कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। ऐसे में अभी यहां से कांग्रेस के भी जीतने की चांसेस बरकरार है। हालांकि, पिछले दो चुनावों को देखें तो कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरता ही जा रहा है। वहीं बीजेपी की वोट प्रतिशत मजबूत है और विजयी पार्टी भी बनकर इस सीट पर उभर कर सामने आई है। ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस का आना मुश्किल लग रहा है । हालांकि 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत