वसई विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

वसई विधानसभा सीट: पार्टी नहीं पर्सन को चुनती है वसई की जनता, हितेन्द्र ठाकुर के वर्चस्व को कौन देगा चुनौती?

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सीट दर सीट विश्लेषण के सफर में आज हमारा पड़ाव वसई पहुंच चुका है। पालघर जिले और लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली इस सीट पर पार्टियों से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा रहा है। यहां अब तक हुए 10 चुनाव में चार बार निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।

अभिषेक सिंह

पालघर: महाराष्ट्र में लोकतंत्र के महापर्व का आयोजन होने जा रहा है। सभी राजनीतिक दल इस महापर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसी-किसी ने तो तैयारियां लगभग पूरी भी कर ली हैं, बस उन्हें चुनाव आयोग की तरफ से होने वाले औपचारिक शंखनाद का इंतजार है। शंखनाद के बाद शह और मात का खेल शुरू हो जाएगा। प्रदेश के 288 जगहों पर आयोजित होने वाले इस महापर्व में कौन कहां उत्सव मनाएगा हम भी इस आकलन में लगे हुए हैं और सीट दर सीट विश्लेषण आप तक पहुंचा रहे हैं।

सीट दर सीट विश्लेषण के इस सफर में आज हमारा पड़ाव वसई पहुंच चुका है। पालघर जिले और लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली इस सीट पर पार्टियों से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा रहा है। यहां अब तक हुए 10 चुनाव में चार बार निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि पिछले 2 बार से यहां बहुजन विकास अघाड़ी को जनता जनादेश देती आ रही है।

वसई का चुनावी इतिहास

वसई के चुनावी इतिहास में 2 बार जेएनपी तो दो बार कांग्रेस को जीत दर्ज की है। इसके अलावा चार बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। पिछले दो बार से यहां बहुजन विकास अघाड़ी के संस्थापक हितेन्द्र ठाकुर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। वहीं, इससे पहले हितेन्द्र ने 1990 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। जबकि, 1995, 1999 और 2004 में उन्होंने यहां निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरकर बाजी मारी थी।

वसई में कब किसे मिली जीत?

वर्ष प्रत्याशी पार्टी कुल वोट
2019 हितेंद्र विष्णु ठाकुर बीवीए 102950
2014 हितेंद्र विष्णु ठाकुर बीवीए 97291
2009 विवेक रघुनाथ पंडित (भाऊ) निर्दलीय 81358
2004 हितेंद्र विष्णु ठाकुर निर्दलीय 161718
1999 हितेंद्र विष्णु ठाकुर निर्दलीय 85352
1995 हितेंद्र विष्णु ठाकुर निर्दलीय 81463
1990 हितेंद्र विष्णु ठाकुर कांग्रेस 92958
1985 डोमिनिक जॉन गोंसाल्वेस जेएनपी 46633
1980 ताराबाई नरसिंह वर्तक कांग्रेस 34627
1978 पंढरीनाथ रघुनाथ चौधरी जेएनपी 49163

वसई के जातीय समीकरण

अनारक्षित श्रेणी में आने वाली इस विधानसभा सीट पर क्रिश्चियन-मुस्लिम गठजोड़ उम्मीदवारों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल 2 लाख 84 वोटर्स में से 38 हजार 500 के करीब क्रिश्चियन वोटर्स हैं। इसके अलावा 24 हजार के आस-पास मुस्लिम मतदाता भी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हैं। बात करें दलित वोटर्स की तो उनकी संख्या करीब तीन फीसदी है। जबकि आदिवासी वोटर्स 10 प्रतिशत के आस पास हैं।

2024 की संभावनाएं

वसई विधानसभा सीट पर 1990 से लेकर अब तक केवल 2009 के चुनाव को छोड़ दिया जाए तो हितेन्द्र ठाकुर का एक छत्र राज रहा है। फिर चाहे उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मोर्च संभाला हो या फिर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हों। 2009 में भी यहां बहुजन विकास अघाड़ी के टिकट पर नारायण मनकर ने चुनाव लड़ा था। माना यही जाता है कि हितेन्द्र अगर मैदान में होते तो 2009 में भी जीत दर्ज करते। इस लिहाज से इस बार भी यहां उन्हीं की जीत तय मानी जा रही है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत