विधानसभा चुनाव 2026

मलाड पश्चिम विधानसभा सीट: चौथी बार जीत की पताका लहराएंगे कांग्रेस के असलम शेख या फिर BJP देगी मात, टक्कर का है मुकाबला

मलाड पश्चिम विधानसभा सीट पर लगातार कांग्रेस जीतती आ रही है। वहीं बीजेपी हर बार दूसरे पायदान पर रही। वहीं अगर हम इन दोनों पार्टियों की वोट प्रतिशत को देखें तो दोनों ही पार्टियों की वोट प्रतिशत हर चुनाव में बढ़ा है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच की वोट प्रतिशत में ज्यादा अंको की खाई नहीं है।

साक्षी सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।

288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए मलाड पश्चिम विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

2009 से अस्तित्व में है मलाड पश्चिम विधानसभा सीट

मलाड पश्चिम विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 में पहली बार ये विधानसभा अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 3 बार चुनाव हुआ है। मलाड पश्चिम विधानसभा सीट राज्य के उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। इस सीट पर तीनों बार कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

कैसा रहा मुकाबला

2009 विधानसभा चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवारों के नाम वोटों की संख्या वोट प्रतिशत
कांग्रेस असलम शेख  51,635 43.49
बीजेपी आर यू सिंह  23,940 20.16
MNS नील देसाई 16,450 13.85
निर्दलीय दीपक पवार 6,344 5.34
निर्दलीय सुनील कोली  5,970 5.03
निर्दलीय ऑस्टिन अनुग्रह  5,382 4.53
AIADMK सुसैराज बाबू एंथोनी  1,582 1.33
एसपी खान अज़ीमुद्दीन शमी 1,486  1.25
निर्दलीय सिरिल डीसूजा  926 0.7

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवारों के नाम वोटों की संख्या वोट प्रतिशत
कांग्रेस इस्लाम शेख 56,574 37.28
बीजेपी राम बारोट 54,271 35.76
एसएचएस डॉ विनय जैन 17,888 11.79
MNS दीपक पवार  14,425 9.51
निर्दलीय सिरिल डी सूजा 2,839 1.87
नोटा उपरोक्त में से कोई नहीं  1,714 1.13
NCP सुनील शिंदे 951 0.63
एसपी रुखसाना सिद्दीकी 870 0.57

2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

पार्टी उम्मीदवारों के नाम वोटों की संख्या वोट प्रतिशत
कांग्रेस सलम शेख 79,494 50.87
बीजेपी रमेश सिंह ठाकुर 69,092 44.22
NOTA  उपरोक्त में से कोई नहीं  3,490 2.23

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि 2009 से मलाड पश्चिम विधानसभा सीट पर लगातार कांग्रेस जीतती आ रही है। वहीं बीजेपी हर बार दूसरे पायदान पर रही। वहीं अगर हम इन दोनों पार्टियों की वोट प्रतिशत को देखें तो दोनों ही पार्टियों की वोट प्रतिशत हर चुनाव में बढ़ा है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच की वोट प्रतिशत में ज्यादा अंको की खाई नहीं है। खैर इन आंकड़ों को देखकर तो यही पता चलता है कि मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि बीजेपी ने इस बार विनोद शेलार को टिकट दिया है। विनोद शेलार प्रदेश के तेज तर्रार बीजेपी प्रवक्ता हैं। वहीं  कांग्रेस ने मौजूदा विधायक असलम शेख पर एक बार फिर से विश्वास जताया है।

हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार