नागपूर: महाराष्ट्र विधानसभा का बिगुल बज चुका है और उम्मीदवारों की सूची के बाद अब उम्मीदवारों ने नामांकन भरना भी शुरू कर दिया है। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नामांकन के लिए नागपुर पहुंचे है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाले है और सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को निर्धारित की गई है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस के रोड शो के दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता चंद्रशेखर बावनकुले, नितीन गडकरी भी मौजूद थे।
रोड शो के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित किया और भाजपा के लिए प्रचार भी किया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "नितिन गडकरी के नेतृत्व में नागपुर में जो विकास कार्य हुए हैं, उसे सभी ने देखा है। पिछले 10 सालों में हमारे काम और कांग्रेस के शासनकाल में किए गए कामों को देखिए, हमें बताने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन हमने नागपुर को बदल दिया है।"
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव से पहले NCP में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नेता निशिकांत पाटिल और संजयकाका पाटिल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस आगामी #महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें- NCP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें सना मलिक समेत किसे मिली सीट
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब तक बीते रविवार ही चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की अपना पहली सूची जारी कर दी थी। इस सूची के अनुसार पार्टी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उम्मीदवार बनाया है। इस बीच फडणवीस ने आज कहा कि, वे इस बार भी अच्छे मतों से जीतेंगें।