लोकसभा चुनाव की ब्रेकिंग खबर 
विधानसभा चुनाव 2026

लोकसभा चुनाव नतीजे से जुड़ी ताजा खबर, जानिए किस सीट पर किसने मारी बाजी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के बाद शरद पवार सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क किया है।

अंजू वशिष्ठ

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के बाद शरद पवार सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क किया है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम पद, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का ऑफर दिया है।

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर की जीत पक्की लग रही है। चंद्रशेखर 1,09,799 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी प्रत्याशी दूसरे स्थान है।

राजस्थान के जयपुर से बीजेपी उम्मीदवार के जीतने की जानकारी मिली है। बीजेपी उम्मीदवार मंजू शर्मी ने जयपुर से जीत हासिल की हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 331767 सीटों से हराया है।

उमर अब्दुल्ला ने बारामूला सीट पर अपनी हार स्वीकार कर ली है। हार स्वीकार करते हुए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल राशिद को जीत की बधाई दी है।

राजस्थान में बीजेपी 14 सीटों पर और कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। देश की राजधानी दिल्ली में सभी सीटों पर बीजेपी बढ़त पर है। वहीं गुजरात के गांधी नगर से भाजपा के पक्ष में नतीजा आता दिख रहा है।

गांधी नगर सीट पर अमित शाह लगभग 6.5 लाख वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। सोनल पटेल को हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसी दौरान लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर काउंटिंग सेंटर के बाहर सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट की खबर आ रही है।

मतगणना के शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी 31 और भाजपा 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। महुआ मोइत्रा अपनी सीट पर आगे चल रही है। वारीणसी में पीएम मोदी ने 60,000 से ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को पीछे छोड़ दिया है।

वाराणसी चुनाव परिणाम 2024: वाराणसी में पीएम मोदी 60,000+ वोटों से आगे

राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं, स्मृति ईरानी अमे​ठी में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़ीं नजर आ रही हैं।

बिहार की सारण सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पीछे, बेगूसराय से गिरिराज सिंह पीछे चल रहे है।

मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा आगे, छिंदवाड़ा में नकुलनाथ भी चल रहे पीछे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के रोडमल नागर 13523 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह दूसरे नंबर पर हैं।

मंडी में कंगना रनौत 22 हजार वोटों से आगे, नई दिल्ली सीट पर बांसुरी स्वराज भी आगे चल रही हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को कई हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जीते

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं।

कैसरगंज: बृजभूषण सिंह के बेटे करण 1.48 लाख वोटों से जीते

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज में बाहुबली बृजभूषण के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी करण सिंह को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी के भगत राम को हार का सामना करना पड़ा।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज जीतीं

देश की राजधानी की नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वारज 70 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए है। इस सीट पर बांसुरी का आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से मुकाबला है। सोमनाथ भारती को अभी तक 352641 वोट मिलें।

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से जीतीं महुआ मोइत्रा

पश्चिम बंगाल के कृष्नानगर से महुआ मोइत्रा 59,575 वोटों की बढ़त पर है। बीजेपी की अमृता रॉय के वोटों का आंकड़ा 5,60,440 पर रूका हुआ हैं।

मुंबई से बीजेपी प्रत्याशी उज्ज्वल निकम ने पकड़ी रफ्तार, कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ पीछे

महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी उज्जवल निकल महज 176 वोटों से आगे निकल रहें हैं। कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ के वोटों की गिनती 401348 पर पहुंच चुकी है।

नायडू-नीतीश से बात की खबरों पर शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी, किया इनकार

शरद पवार ने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से मुलाकात की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। उनका कहना है कि मेरी चंद्रबाबू नायडू-नीतीश कुमार से बात नहीं हुई हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव नतीजों को अपने मुताबिक बताया।

कंगना रनौत मंडी में 71978 वोटों से आगे, कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को पछाड़ा

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत जीत की ओर बढ़ रही हैं। सिनेमा जगत से राजनीति में आई अभिनेत्री कंगना ने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 71978 वोटों से पीछे छोड़ा हैं।

पीएम मोदी शाम 7 बजे जाएंगे भाजपा मुख्यालय, पार्टी कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू

पीएम मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है।

Kolkata Puja Stampede Live:कोलकाता पुलिस ने बोबाजार इलाके में निषेधाज्ञा लागू की, पीड़ितों से मिलेंगे अमित शाह

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात