Jharkhand Vidhansabha Chunav Phase 1 Poll: आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 81 में से 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग लगभग खत्म हो गयी है। इस बार राज्य में कुल 15,344 मतदान केंद्रों में से 14,394 पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और साथ 950 नक्सल प्रभावित बूथों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग हो गयी। इस पहले चरण की वोटिंग में 1. 37 करोड़ वोटर्स शामिल होने जा रहे हैं। वहीं फर्स्ट फेज की 43 में से 14 सीटें कोल्हान, 13 सीटें दक्षिणी छोटानागपुर, 9 सीटें पलामू और 7 सीटें उत्तरी छोटानागपुर डिवीजन की सीटें शामिल थीं।
इस बाबत चुनाव आयोग की मानें तो पहले फेज में 683 कैंडिटेट्स चुनावी मैदान में है। इनमें से 43 महिला उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही राज्य की 28 आदिवासी रिजर्व सीटों में से 20 सीटों पर इसी चरण में चुनाव हो रहे हैं। इसमें इस बार महिला वोटर ज्यादा हैं।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पूर्व CM चंपाई सोरेन सहित उनके बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू भी चुनाव लड़ रही हैं। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होगी।
झारखंड विधानसभा की 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म होने के समय शाम 5 बजे तक लगभग 64% वोटिंग दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि खरसावां में 77% और रांची में 51.57% मतदान हुआ है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर चल रहा मतदान लगभग खत्म हो गया है। जानकारी के अनुसार अधिकांश पोलिंग बूथ पर मतदाता नहीं है और मतदान की समय सीमा खत्म होने के बाद अब ईवीएम सील करके मतगणना स्थलों या कंट्रोल रूम में रवाना करने की तैयारी जा रही है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने अच्छा उत्साह दिखाया है । दोपहर 3:00 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। दोपहर 3:00 बजे तक 59% मतदान होने की खबर है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ बूथ पर जाकर मतदान किया है। वह दोपहर में रांची के बूथ पर पत्नी के साथ पहुंचे और मतदान किया। साथ ही साथ धोनी ने लोगों से भी बढ़ चढ़कर इस मतदान में भाग लेने की अपील की।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा कि दोपहर एक बजे तक लगभग 46.25% मतदान हो चुका है। भवनाथपुर और जमशेदपुर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के क्रमशः दो और तीन मामले दर्ज किए गए हैं। बाकी जगहों पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है। मतदान में और तेजी आने की उम्मीद भी दिख रही है।
झारखंड के सीएम और बरहेट से जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाला है। मैं झारखंड के लोगों से अपील करता हूं कि वे देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बाहर आएं और वोट डालें। यह मौका हमें 5 साल में एक बार मिलता है। इस मौका का फायदा उठाएं और अपने पसंद की सरकार चुनें।
झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के दौरान 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है दोपहर 1:00 बजे तक मतदाताओं का रुझान काफी अच्छा दिखा है। 1 बजे तक मिली जानकारी में मतदान का प्रतिशत बढ़ता दिख रहा है। राज्य में अब तक 46.25% हुआ है।
इसके अलावा बिना किसी कारण के गायब रहने के कारण गुमला जिले के पुलिस ऑब्जर्वर किशन सहाय मीणा को चुनाव आयोग में सस्पेंड कर दिया है।
बरगद गढ़वा में UMS हेसातु में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। यहां पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। बूढ़ा पहाड़ में लोकतंत्र के एक नए युग के उदय का प्रतीक है। यह कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था। लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया थास जहां लोगों ने पहली बार अपने गांव में मतदान किया था। विधानसभा में लोग वोट डाल रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय सोनापी में मतदाता नक्सलियों की धमकी को धता बताते हुए बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकले। नक्सलियों ने पोस्टर लगाए और रास्ता रोकने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने पोस्टर और बाधाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया और सुबह 11 बजे तक मतदान केंद्र संख्या पर 60% मतदान दर्ज किया गया।
झारखंड विधानसभा में वोट डालने के बाद भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने कहा कि मैं एक आम नागरिक और मतदाता हूं। मैं सभी से ऐसे उम्मीदवार को वोट देने की अपील करता हूं जो जनता की सेवा करता हो और क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करता हो।
झारखंड विधानसभा चुनाव में 11:00 बजे तक मतदाताओं ने काफी तेज मतदान किया है। अब तक मिले वोट के प्रतिशत के आधार पर पता चल रहा है कि प्रथम चरण में एक 11:00 बजे तक 29.31% मतदान हुआ है। राज्य की खूंटी विधानसभा में सबसे अधिक 34.12% मतदान हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 29.31 प्रतिशत मतदान हुआ। ईसीआई के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक खूंटी जिले में सबसे अधिक 34.12 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रामगढ़ जिले में सबसे कम 24.17 प्रतिशत मतदान हुआ। खूंटी के बाद गुमला में 33.86 प्रतिशत, लोहरदगा में 33.44 प्रतिशत, सिमडेगा में 33.18 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में 32.65 प्रतिशत, कोडरमा में 31.10 प्रतिशत, लातेहार में 30.59 प्रतिशत और गढ़वा में 30.38 प्रतिशत मतदान हुआ। चतरा में 29.52 प्रतिशत, हजारीबाग में 29.60 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 29.42 प्रतिशत, पलामू में 28.36 प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम में 28.34 प्रतिशत तथा रांची में 24.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड में हो रहे मतदान में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील करते हुए कहा है कि झारखंड के भाइयों-बहनों, आज आपके यहां पहले चरण की वोटिंग हो रही है। मैं आप सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अपने अधिकारों की रक्षा एवं संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना वोट जरूर डालें। INDIA को दिया आपका हर वोट 7 गारंटियों के माध्यम से आपके जीवन में समृद्धि लाएगा। जल-जंगल-जमीनकी रक्षा करेगा और सामाजिक न्याय को सशक्त करेगा।
झारखंड की पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा ने कहा कि आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। मैं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रही हूं। लोग मतदान के लिए उत्साहित हैं और मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है।
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बोले कि हमें सिद्धो-कान्हो और संथाल की धरती को बांग्लादेशी घुसपैठियों से बचाना है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा झारखंड में सरकार बनाएगी। हमारे सामने कुछ मुख्य मुद्दे बांग्लादेशी घुसपैठ, बेरोजगारी और सिंचाई हैं।
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि हमने 5 साल में जो काम किया है, 'झारखंडी अस्मिता' के लिए जो लड़ाई लड़ी है। हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे क्योंकि हमने लोगों के लिए काम किया है। हमने अच्छा प्रचार किया है और हमें पूरा भरोसा है कि हम आज पहले चरण के चुनाव में ज़्यादातर सीटें जीतेंगे। इसके साथ-साथ वायनाड उपचुनाव पर बोला कि प्रियंका गांधी की जीत पक्की है, लोग उन्हें जिताने के लिए बड़ी संख्या में वोट कर रहे हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि झारखंड में पहले चरण का चुनाव चल रहा है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनजातीय गौरव दिवस पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। स्वतंत्रता संग्राम में 'जनजातीय' समुदाय ने बड़ी भूमिका निभाई थी। हम जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए 'माटी के वीर' पदयात्रा शुरू कर रहे हैं।
झारखंड विधानसभा के लिए पहले चरण में हो रहे 43 सीटों पर मतदान के पहले 2 घंटे में लगभग 13% वोटिंग की खबर मिल रही है। सबसे ज्यादा मतदान सिमडेगा में और सबसे कम मतदान पूर्वी सिंह भूम जिले में होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सिमडेगा में 15% और सिंहभूम में 11.25% वोट पड़े हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य में आज लोकतंत्र का महापर्व है। झारखंड में 43 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। हम सभी से अनुरोध और अपील करेंगे कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपना वोट डालें।
आज राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि, ‘मतदान लोकतंत्र की ताकत है। चुनाव के माध्यम से हम अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं जो बाद में समाज और देश के कल्याण के लिए काम करते हैं। हमें उन सपनों को हासिल करने के लिए काम करना चाहिए जिसके लिए झारखंड का गठन किया गया था। हम उस सपने को हासिल करने से अभी भी बहुत दूर हैं। ’
आज PM मोदी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!
खबरों की मानें तो, लातेहार के छिपादोहर में वोटिंग से पहले चुनाव के लिए ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान संतोष कुमार यादव को गोली लगी है। वहीं घायल जवान को इलाज के लिए आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ले जाया गया है। हालांकि यहां के डॉक्टरों ने जवान को रांची रेफर कर दिया है। घटना पर अभी साफ जानकारी नहीं है।
आज केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। उन्होंने कहा कि, ‘झारखंड की जनता इन 5 सालों में भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। BJP यहां दो तिहाई बहुमत से जीतेगी। क्या झारखंड कोई धर्मशाला है, शरणार्थी केंद्र है? बांग्लादेश से यहां घुसपैठियों को यहां बुलाया जा रहा है। BJP ने संकल्प लिया है कि 24 नवंबर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीमा से बाहर खदेड़ा जाएगा। कल यहां के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ‘हिंदू उग्रवादी हैं’…वोट बैंक के लिए हिंदू धर्म को गाली देना उनकी परंपरा है। ’
आज हजारीबाग, पलामू, कोडरमा समेत सभी जिलों में मतदान के लिए लंबी कतार दिख रही है। यहां बुजुर्गों में आज सबसे ज्यादा उत्साह है।
आज जमशेदपुर पश्चिम से NDA प्रत्याशी सरयू राय ने अपना वोट डाला है। उसके बाद लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। इस बाबत JDU उम्मीदवार सरयू राय ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस राज्य में NDA की सरकार बनेगी और सत्ता परिवर्तन होगा... बन्ना गुप्ता कोई चुनौती नहीं हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के नाते राज्य और सरकार दोनों को बीमार कर दिया, वे कोई चुनौती नहीं है। हम चुनाव क्षेत्र में घूमे हैं, जनता का मूड देखकर लगता है कि मेरी जीत निश्चित है... मतदाताओं से अपील है कि मतदान जरूर करें..."
आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले मॉक पोलिंग भी हुई है। यह वीडियो जमशेदपुर पश्चिम के बूथ नंबर 155 और केएमपीएम कॉलेज से लिया गया है।
आज पहले चरण में बरकट्ठा, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, पोटका, घाटशिला, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुरखरसांवा, तमाड़ और तोरपा, विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।
आज गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘झारखंड के पहले चरण में मतदान के लिए जा रहे सभी मतदाताओं से मैं अपील करता हूं कि वे भ्रष्टाचार, घुसपैठ व तुष्टीकरण मुक्त और विकसित झारखंड के निर्माण के लिए आज रिकॉर्ड मतदान करें। झारखंड में जनजातीय अस्मिता की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार के लिए बढ़-चढ़कर वोट करें। आज रोटी-बेटी-माटी के लिए पहले आप मतदान करें, फिर जलपान करें। ’
आज सुबे में सुबह से ही कुछ बूथों पर वोटरों की कतार लगी हुई है। वहीं रांची के एक पोलिंग बूथ पर महिला ने पारंपरिक ड्रम बजाकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील कर रही है।
आज झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बी रांची के पोलिंग बूथ पर जाकर अपना मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जमकर वोटिंग करने की अपील की। साथ ही सभी मतदाताओं को चुनाव की शुभकामनाएं भी दी। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, "देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान एक अहम हिस्सा है, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मत का उपयोग करें... मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि 'पहले मतदान, फिर जलपान'..."
आज मतदान जागरुकता के लिए PMमोदी ने X पर लिखा कि- झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!
झारखंड में पहले चरण के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। राज्य में संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट है। इसके साथ ही साथ ही EVM पर भी कड़ी निगरानी है।