हेमंत सोरेन (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

झारखंड चुनाव : INDIA ब्लॉक में हो गया सीटों का बंटवारा, JMM को 41 तो कांग्रेस और RJD को मिलीं इतनी सीटें

सूत्रों से आए अब तक की जानकारी के मुताबित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA  गठबंधन के सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव इस बार दो फेज में होना है। चुनाव आयोग ने 13 और 20 नवंबर को झारखंड के 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में इंडिया ब्लॉक के भीतर 70 सीटों पर सहमति तो बन गई है, लेकिन बाकी 11 सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला को लेकर आज 21 अक्टूबर को मीटिंग की जा रही है।

इस बीच सूत्रों से आए अब तक की जानकारी के मुताबित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA  गठबंधन के सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। सूत्रों की माने तो झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 41 सीटों पर JMM चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को 29 सीटें, RJD को 6 सीटें और लेफ्ट दलों को 5 सीटें मिली है।

अगर बात 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव की करें, तो जेएमएम 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। वहीं इस पार्टी को 18.72 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं और आरजेडी ने चतरा की एकमात्र सीट जीत पाई थी।

RJD 2019 में छतरपुर, हुसैनाबाद, देवघर, गोड्डा और कोडरमा में दूसरे नंबर पर रही थी। RJD पार्टी जेएमएम और कांग्रेस द्वारा कम सीटें दिए जाने से नाराज थी। सूत्रों की माने तो लगता है कि इंडिया ब्लॉक में साट शेयरिंग की फॉर्मूला पर सहमति बन गई है।

22 अकटूबर को दोपहर तक होगा ऑफिशियल अनाउंसमेंट 

हालांकि, बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने जानकारी दी कि बैठक में झारखंड की 70% सीटों पर चर्चा हुई है। खुशी की बात है कि इस बार हमारे गठबंधन में CPIM जुड़ा है। 22 अक्टूबरे को दोपहर दो बजे तक झारखंड की सीटों के बारे में पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। जिन सीटों में रिविजिट की बात कही गई है, उनके बारे में हम सारी बातें कल तक शीर्ष नेतृत्व के सामने रख देंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि झारखंड में गठबंधन पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगा और हम फिर से राज्य में अपनी सरकार बनाएंगे। 

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी