रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव महज कुछी दिनों बाद 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होना है। ऐसे में शुक्रवार, 25 अक्टूबर को झारखंड मुक्ती मोर्चा ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में लुईस मरांडी को प्रत्याशी बनाया गया है। बतां दें, लुईस मरांडी ने हाल में बीजेपी छोड़कर झामुमो ज्वॉइन की थी।
सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की विधानसभा सीट रही जामा से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस बार लुईस मरांडी को चुनावी मौदान में उतारा है। बता दें, सीता सोरेन ने झामुमो को छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी। नुसूचित जनजाति के सुरक्षित इस सीट से लुईस मरांडी इश बार का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
लुईस मरांडी, जो झारखंड की पूर्व मंत्री रह चुकी हैं, प्रदेश बीजेपी की उपाध्यक्ष और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुकी हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट से बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे वे नाराज हो गईं। हाल ही में, उन्होंने बीजेपी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल होने का फैसला लिया। अब झामुमो ने उन्हें जामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
झारखंड के जामा विधानसभा सीट से लुईस मरांडी झामुमो प्रत्याशी बनाई गई हैं, वहीं बीजेपी ने इस सीट से सुरेश मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां दोनों के बीच करारा मुकाबला होने वााल है। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को बीजेपी ने जामताड़ा विधानसभा सीट से उतारा है। इस सीट पर इनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार इरफान अंसारी से है।