कल्पना सोरेन (सोर्स - सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

Jharkhand Assembly Elections: कल्पना सोरेन ने BJP पर साधा निशाना, झूठे वादों में न आने की कही बात

झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार यानी 19 अक्टूबर को प्रचार अभियान  शुरू किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों के झांसे में नहीं आने की अपील की।

विकास कुमार उपाध्याय

गिरिडीह : झारखंड विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। यहां दो फेज में चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में सभी पॉलिटिकल पार्टिया लोगों को लुभाने में लगी है। सभी पार्टियां एक से बढ़कर एख वादे कर रहे हैं और एक पार्टी दूसरे पार्टी पर जमकर पलटवार भी कर रही है।

इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार यानी 19 अक्टूबर को प्रचार अभियान  शुरू किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों के झांसे में नहीं आने की अपील की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना डुमरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए दृढ़ता के साथ कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन अगली सरकार बनाएगी। कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा नेता आएंगे और आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको सावधान रहना होगा। भाजपा के झूठे वादों और भ्रम में मत पड़िए। हम झारखंड में फिर से ‘अबुआ' सरकार बनाएंगे।

कल्पना सोरेन ने और आगे कही कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में राज्य में गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए काम किया है। झारखंड के गठन के बाद यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के बारे में सोचा है और उन्हें मइया सम्मान योजना का लाभ दिया है। इस योजना के तहत अब राशि मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये की जाएगी।

इस बीच भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछली डबल इंजन सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के बारे में कभी नहीं सोचा। भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने का सपना नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह पूरा नहीं होगा।

आपको बताते चलें कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। ऐसे में राज्य के सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी उम्मीदवीरों की लिस्ट जारी करने शुरू कर दी है। बीजेपी ने भी अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई