(सौजन्य सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लग रहा झटके पर झटका, लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी समेत कई नेता JMM में शामिल

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो और पूर्व विधायक झामुमो में शामिल हो गए हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें, बीजेपी के दो और पूर्व विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी सोमवार यानी 21 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए हैं।

आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि इससे ठीक दो दीन पहले तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक झामुमो में शामिल हो गये थे। इससे पहले केदार हाजरा, उमाकांत रजक गणेश महली समेत कई नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए हैं। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और बहरागोड़ा के विधायक रह चुके सारंगी ने जानकारी दी कि वह आज झामुमो में शामिल हो गए।

पूर्व भाजपा विधायक लुईस मरांडी ने 2014 में दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5,262 मतों के अंतर से हराया था। वहीं हेमंत सोरेन ने 2019 में 13,188 वोटों के अंतर से सीट जीती थी। हालांकि, उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी और बरहेट सीट को बरकरार रखा था।

ध्यान देने वाली बात यह है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसमें बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन समेत कई बड़े चेहरे को भी टिकट दिया गया है। वहीं सहयोगी आजसू ने भी कल अपनी पहली सूची जारी कर दी। आजसू ने अपने पहली सूची में आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया।

झारखंड में दो चरण में होगा विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान किया गया है। झारखंड में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होनी है, तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को संपनन्न होगी। वोटों की काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन