बाबूलाल मरांडी - बेबी देवी (फोटो सोर्स - सोश ल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और JMM नेता बेबी देवी ने भरा पर्चा, जानिए किस हॉट सीट से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनवार विधानसभा सीट से नामांकन किया, जबकि बेबी देवी ने डुमरी विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश की मंत्री तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता बेबी देवी एवं कई अन्य उम्मीदवारों ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किए।

भाजपा झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनवार विधानसभा सीट से नामांकन किया, जबकि बेबी देवी ने डुमरी विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया। बता दें, धनवार और डुमरी उन 38 विधानसभा क्षेत्रों में से हैं, जहां 20 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शुरू हुई और मंगलवार, 29 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी।

2019 के विधानसभा चुनाव में धनवार सीट से जीते थें बाबूलाल मरांडी

भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को 17,550 वोटों के अंतर से हराकर धनवार सीट से जीत हासिल की थी लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं बेबी देवी ने पिछले साल अप्रैल में अपने पति और झामुमो नेता जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव में डुमरी सीट से जीत हैसिल की थी। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि झारखंड राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी वहीं वोटों की गिनती गिनती 23 नवंबर को होनी है।

यहां जानिए किस विधानसभा में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने भरा है पर्चा

अगामी 13 नवंबर को होने वाले 43 विधानसभा क्षेत्रों के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को समाप्त हुई है और इस दौरान 805 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। जमशेदपुर ईस्ट और जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 32-32 उम्मीदवार हैं, जबकि सिमरिया और खूंटी में सबसे कम 11-11 उम्मीदवार ने नामांकन कराए हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह