महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तैयारी में जुटी महाविकास अघाड़ी, मुंबई में लगा नेताओं का जमघट 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तैयारी में जुटी महाविकास अघाड़ी, मुंबई में लगा नेताओं का जमघट

एमवीए का दावा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन अटल है। महाविकास आघाड़ी की सरकार बनने जा रही है। एमवीए के प्रमुख नेताओं ने गुरुवार को बैठक आयोजित कर महामंथन किया, जिसमें सरकार बनाने की रणनीति और विधायकों के संभालने पर विस्तृत चर्चा हुई।

अर्पित शुक्ला

मुंबई: अधिकांश एक्जिट पोल में राज्य में महायुति की फिर से सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया गया है. लेकिन महाविकास आघाड़ी (MVA) के नेताओं ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है। नतीजे आने से पहले ही एमवीए ने सरकार बनाने की कवायद शुरु कर दी है।

एमवीए का दावा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन अटल है। महाविकास आघाड़ी की सरकार बनने जा रही है। एमवीए के प्रमुख नेताओं ने गुरुवार को बैठक आयोजित कर महामंथन किया, जिसमें सरकार बनाने की रणनीति और विधायकों के संभालने पर विस्तृत चर्चा हुई।

होटल में हुई बैठक

मुंबई के ग्रांड हयात पंचसितारा होटल में हुई बैठक में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के प्रमुख नेता मौजूद थे. शनिवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 26 नवंबर तक सरकार बनाने का फैसला चुनाव आयोग ने किया है. राष्ट्रपति शासन न लगे इसलिए जल्द से जल्द सरकार बनाने, बागी उम्मीदवारों को फिर से पार्टी में शामिल करने, मविआ नेताओं में चल रही खटपट और चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद विधायक न टूटें इसलिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. बहुमत नहीं मिला तो क्या प्रबंध किे जाएंगे, इस पर भी चर्चा की गई.

शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिले एमवीए नेता

देर शाम बैठक समाप्त होने के बाद एक ही कार से एमवीए के वरिष्ठ नेता रवाना हुए. कार एनसीपी (एसपी) के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल चला रहे थे. बगल वाली सीट पर ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत बैठे हुए थे. पिछली सीट पर कांग्रेस सीट पर कांग्रेस पार्टी के बालासाहेब थोरात और सतेज पाटिल बैठे थे. मविआ के नेता शरद पवार से मिलने उनके सिल्वर ओक बंगले पर पहुंचे. इसके बाद उद्धव ठाकरे से मातोश्री जाकर मुलाकात की. बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी गई और उनका मार्गदर्शन लिया.

जिस दल का विधायक अधिक, उसका सीएम

सूत्रों के अनुसार सीएम पद को लेकर एमवीए के नेताओं में खींचतान चल रही है. आपसी मतभेद न हो, इस पर बैठक में चर्चा की गई. सीएम पद के लिए फार्मूला तय किया गया है. जिस पार्टी का विधायक अधिक होगा, उसका सीएम बनेगा. तीनों दलों के विधायक सीएम पद के लिए नेता का चयन करेंगे.

न हो कोई बयानबाजी 

मुख्यमंत्री किस पार्टी का होगा, इसे लेकर एमवीए नेताओं में खटपट चल रही है. शरद पवार ने इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने एमवीए नेताओं को हिदायत दी है कि जब तक चुनावी नतीजे नहीं आ जाते बयानबाजी से बचा जाए. एक-दूसरे के खिलाफ एेसे बयान न दिए जाएं जिससे कि गठबंधन में तनाव निर्माण हो और उसका फायदा महायुति उठाए.

 महाविकास आघाड़ी की सरकार तय

कांग्रेस पार्टी के नेता बालासाहेब थोरात ने बताया कि हम सरकार बना सकते हैं. हमने राज्य की 288 सीटों का आकलन किया है, चुनावी नतीजे हमारे पक्ष में आ रहे हैं. महाविकास आघाड़ी की सरकार आसानी से बन रही है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)  

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में