केदार दिघे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे केदार दिघे पर FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कोपरी-पचपाखड़ी सीट से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार केदार दिघे की मुश्किलें बढ़ गई है। चुनाव के एक दिन पहले पैसे और शराब बांटने के मामले में केदार दिघे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

आकाश मसने

ठाणे: महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर मतदान बुधवार को हुआ। महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच इस चुनावी जंग में कौन बाजी मारेगा यह तो 23 नवंबर को पता चल जाएगा। लेकिन उससे पहले महा विकास अघाड़ी के एक उम्मीदवार की मुश्कलों में फंस गए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कोपरी-पचपाखड़ी सीट से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार केदार दिघे की मुश्किलें बढ़ गई है। चुनाव के एक दिन पहले पैसे और शराब बांटने के मामले में केदार दिघे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

केदार दिघे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। केदार दिघे शिंदे के राजनीतिक गुरु दिवंगत आनंद दिघे के भतीजे हैं, जिनका शिवसेना नेता के रूप में ठाणे में काफी प्रभाव था। केदार दिघे के खिलाफ बुधवार को ठाणे की पुलिस ने शराब और नकदी रखने के आरोप में मामला दर्ज किया।

नकदी और शराब के साथ पकड़ा गया

कोपरी पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार केदार दिघे और कुछ अन्य लोगों को मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अष्टविनायक चौक पर लिफाफों में नकदी और शराब के साथ पकड़ा गया। उन पर आरोप है कि वे मतदाताओं को पैसे और शराब बांटने की योजना बना रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार कोपरी-पचपाखड़ी सीट से उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार केदार दिघे पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर जारी पोस्ट में दावा किया कि उनकी कार में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार दिघे ने कहा कि "यह विरोधियों द्वारा मुझे बदनाम करने की कोशिश है। मैं खुद कार लेकर पुलिस थाने गया था। उसके बाद जो कुछ भी हो रहा है, वह राजनीति से प्रेरित है।"

महाराष्ट्र में 58.38 प्रतिशत मतदान हुआ

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 58.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ने की भी संभवना जताई जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान