राजीव कुमार (सोर्स: एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

नांदेड़ में उपचुनाव का ऐलान, कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से खाली हुई थी सीट

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 47 सीट के लिए 13 नवंबर तथा उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा।

आकाश मसने

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारंखड के विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान किया। इस दौरान आयोग ने विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 47 सीट और लोकसभा की सीटों के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 47 सीट के लिए 13 नवंबर तथा उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा।

चुनाव आयुक्त ने घोषणा करते हुए बताया कि विभिन्न राज्याें की 47 विधानसभा क्षेत्रों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड में 1 विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे, मतगणना 23 नवंबर को होगी।

कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से खाली हुई थी सीट

नांदेड़ के सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वसंतराव चव्हाण ने बीजेपी के प्रतापराव चिखलीकर को 59 हजार 442 वोटों से हराया था। लेकिन बीमारी के चलते 26 अगस्त 2024 को हैदराबाद में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद नांदेड़ लोकसभा सीट खाली हुई थी।

नांदेड़ लोकसभा सीट का इतिहास

बता दें कि नांदेड़ लोकसभा सीट पर कभी कांग्रेस तो बीजेपी जीतती हैं। महाराष्ट्र में गठबंधन को देखते हुए इस सीट पर महायुति से एक बार फिर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतार सकती है। वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी से इस सीट पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी को उतारेगी। 2024 में कांग्रेस की जीत के बाद यह कहा जा सकता हैं कि इस सीट से एक बार फिर कांग्रेस ही चुनावी मैदान में हाेगी।

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार को हो चुका है। महाराष्ट्र में इस बार भी एक चरण में वोटिंग होगी। जिसके लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरी तरफ झारखंड में दो चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। यहां 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 23 नवंबर को ही घोषित किया जाएगा।

मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा की। इस बार महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में 2 चरणों में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए 20 नवंबर तो झारखंड की 43 सीटों के लिए 13 नवबंर और 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों ही राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज