अतुल शाह (सौजन्य-एएनआई स्क्रीनग्रैब) 
विधानसभा चुनाव 2026

उम्मीदवारी देना कोई म्युजिकल चेयर का गेम नहीं, समय रहते गलती सुधारे पार्टी

सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से मुंबादेवी के लिए शाइना एनसी को उम्मीदवारी पर अतुल शाह भड़क गए

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने लगभग अपने सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

इस लिस्ट में 13 शिवसेना के और 2 सहयोगी दल से नाम हैं। इस सूची में शिंदे गुट ने मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से से भारतीय जनता पार्टी से शाइना एनसी को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे भारतीय जनता पार्टी के अतुल शाह भड़क गए है और अब वे निर्दलीय होकर मुंबादेवी से नामांकन भरने के लिए अड़ गए है।

अतुल शाह का कहना है कि जो मुंबादेवी विधानसभा सीट से खड़े होना वाकई इच्छुक है और जिसने वहां काम किया है। उसे छोड़कर किसी और को टिकट दी गई है, जिससे अतुल शाह के भावनाओं को काफी ठेस पहुंची हैं।

फैसले के खिलाफ अतुल शाह

अतुल शाह का कहना है कि उन्होंने मुंबादेवी में कई सालों से जनता के लिए काम किया है। इस फैसले पर उन्होंने विरोध जताया है। अतुल शाह ने एएनआई से बात करते हुए अपनी नाराजगी ज़ाहिर की।

पार्टी के फैसले के बाद भी अतुल शाह ने पार्टी को एक और मौका दिया है और कहा है कि पार्टी के पास अभी भी समय है। पार्टी समय रहते अपने इस फैसले को बदल सकती है। गलती सभी से होती है और पार्टी अभी भी अपनी इस गलती को सुधार सकती है।

अतुल शाह ने जाहिर की नाराजगी

मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पर अतुल शाह कहते हैं, "इसका कारण यह है कि यहां प्रतिनिधित्व है। मैं पिछले कई सालों से यह कर रहा हूं और वहां किसी और को टिकट दे दिया जाता है। यह कोई म्यूजिकल चेयर नहीं है, है न? यह चुनाव है। चुनाव में वहां कौन काम करता है, कौन जीत सकता है, इस पर नेतृत्व को विचार करना चाहिए था...अगर पार्टी के लिए काम करते हुए ऐसा होता है, तो थोड़ा दुख होता है, थोड़ा दुख होता है...लेकिन नेतृत्व को यह भी पता होना चाहिए कि अगर यह उनकी गलती है, तो इसे बदलने का अभी भी समय है। हम पार्टी के वफादार हैं, हमसे भी गलतियां होती हैं, नेतृत्व से भी गलतियां हो सकती हैं। यही मेरी अपने नेतृत्व से अपील है कि अभी भी समय है।"

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा ने प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया