विधानसभा चुनाव 2026

असदुद्दीन ओवैसी बोले- हम उनको ही टिकट देते हैं, जिन्हें एंटी नेशनलिस्ट कहकर प्रताड़ित किया जाता है

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह तक तक शिफा उर रहमान की लड़ाई लड़ेंगे जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता है। शराब के केस में सब जेल जाते हैं तो बेल मिल जाती है लेकिन हमारे शिफा को न्याय नहीं मिलता।

विजय कुमार तिवारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर अपने प्रत्याशी के लिए ओखला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया और कहा कि आखिर कौन सी जादू की छड़ी आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनके मौजूदा ओखला विधायक के पास है, जो जेल जाते हैं और ससुराल की तरह मुंह दिखाई करके वापस आ जाते हैं। लेकिन उनके प्रत्याशी को जमानत नहीं मिल पाती है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह टिकट ऐसे ही लोगों को अपनी पार्टी का टिकट दिया करते हैं, जिन्हें दबाया जाता है और जिनको एंटी नेशनलिस्ट कहकर प्रताड़ित किया जाता है। हम ऐसे लोगों के समर्थन करते हैं और उन्हें इस बार नहीं, जितनी बार चुनाव होगा उतनी बार टिकट देंगे।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग