अजित पवार और शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

कांग्रेस समेत अजित पवार, शरद पवार ने महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रिया जैस

कराड: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शरद पवार ने अपने गुरु यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण की समाधि ‘प्रीतिसंगम' पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में उनके भतीजे और राकांपा प्रमुख अजित पवार भी स्मारक पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। शरद पवार के साथ उनके पोते रोहित पवार भी थे।

कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर कांग्रेस ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की तस्वीर शेयर की है और लिखा है - "आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माता" ने राज्य के सहकारी आंदोलन और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की नींव रखी, जिससे महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य के रूप में उभर पाया।

अजित पवार पिछले साल कई अन्य विधायकों के साथ मिलकर राज्य की एकनाथ शिंदे-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में शामिल हो गए थे, जिसके कारण उनके चाचा शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा विभाजित हो गई थी।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में संपन्न हुए चुनावों में अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 41 सीट जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि उनके चाचा की अगुवाई वाली राकांपा (एसपी) केवल 10 सीट जीत सकी।

आपको जानकारी देते चलें कि हाल ही में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार ने शरद पवार को कड़ी टक्कर देते हुए हराया है। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 16 सीटें हासिल कीं, और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) को सिर्फ़ 10 सीटें मिलीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा