प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली में सर्दी का कहर, मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज, तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 11.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की चादर छाई रही और सर्द हवाओं के बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : एक तरफ जहां दिल्ली में वायु प्रदूषण काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर कड़ाके की ठंड से यहां के लोग काफी परेशान हैं। दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी है और बृहस्पतिवार 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। आईएमडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार इससे पहले बुधवार को रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का अब तक का दूसरा और तीसरा सबसे कम तापमान था।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 11.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की चादर छाई रही और सर्द हवाओं के बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत से 64 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने शुक्रवार के लिए हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया व है।

17 नवंबर को दिल्ली का AQI बेहद खराब 

बीते रविवार 17 नवंबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) तेजी से बढ़कर 441 हो गया था और शाम होते-होते यह 457 तक पहुंच गया। इस गंभीर प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सोमवार 18 नवंबर से ग्रैप-4 लागू करने का फैसला लिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्रैप-4, तब लागू होता है जब AQI 450 के पार चला जाता है।

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के उपायों को लागू करने की मांग पर दायर याचिका पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई है। साथ ही पूछा कि राजधानी दिल्ली में GRAP 4 लागू करने में इतनी देरी क्यों हुई।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र