सोनम वांगचुक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

सोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी

Sonam Wangchuk Health Update: सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार देखा गया है।

अमन मौर्या

Safdarjung Hospital Medical Bulletin: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर रविवार शाम मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक को जरूरी मेडिकल देखभाल दी जा रही है और उनके स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, उनके ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार देखा गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखना जरूरी है। लंबे समय तक उपवास के कारण शरीर पर पड़े तनाव और इसके संभावित प्रभावों को देखते हुए उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की निगरानी में रखा गया है।

चौबीसों घंटे क्लिनिकल मॉनिटरिंग जरूरी

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के साथ-साथ एम्स, नई दिल्ली के डॉक्टरों की इलाज करने वाली टीम भी उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। डॉक्टरों का मानना है कि लंबे उपवास के बाद किसी भी संभावित स्वास्थ्य जटिलता को समय रहते पहचानने और उसका इलाज करने के लिए चौबीसों घंटे क्लिनिकल मॉनिटरिंग जरूरी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि सोनम वांगचुक को उनकी जरूरत के अनुसार सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनकी क्लिनिकल स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है और डॉक्टर उनकी सेहत में होने वाले हर बदलाव पर नजर रख रहे हैं।

कोर्ट ने पत्नी की याचिका की खारिज

इससे पहले सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने उन्हें निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने फिलहाल उन्हें सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने की मांग स्वीकार नहीं की है। अदालत ने कहा था कि वांगचुक का अस्पताल में भर्ती किया जाना स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत किया गया फैसला था।

कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दी दलील

सोनम वांगचुक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत में दलील दी थी कि उन्हें उनकी पसंद के अस्पताल और डॉक्टर की सुविधा मिलनी चाहिए। वहीं, सरकार की ओर से कहा गया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनकी सेहत को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।

फिलहाल, सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में ही चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें लगातार आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

एजेंसी इनपुट के साथ...

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश