लाल किला धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

रेड लाइट के पास...लाल किला धमाके को लेकर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई

Delhi Blast News Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर कार में जोरदार धमाका हुआ। 10 मौतें, कई घायल। पुलिस, NIA, NSG जांच में; दिल्ली में हाई अलर्ट, इलाके खाली कराए गए।

अक्षय साहू

Delhi Blast News: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर एक धीमी गति से चलती कार रेड लाइट पर रुकी थी, तभी उसमें विस्फोट हुआ। धमाके की चपेट में आसपास की कई गाड़ियां भी आ गईं। फिलहाल FSL, NIA और दूसरी जांच एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पीएम मोदी ने की गृह मंत्री अमित शाह से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस घटना पर जानकारी ली। गृह मंत्री ने तत्काल दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर स्थिति का जायजा लिया। NSG, NIA और फोरेंसिक विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं, जबकि गृह मंत्री लगातार खुफिया ब्यूरो (IB) निदेशक से संपर्क में हैं।

विस्फोट स्थल पर CRPF के DIG किशोर प्रसाद भी पहुंचे और कहा कि अभी इस घटना पर कोई निष्कर्ष देना जल्दबाजी होगी। धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने चांदनी चौक बाजार सहित आसपास के सभी इलाकों को खाली करा लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के समय क्षेत्र में काफी भीड़ थी, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ गई।

पीएम मोदी ने जताए दुख

घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा, आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

वहीं, दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने के दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LN JP) पहुंचे। जहां उन्होंने कहा, एजेंसियां हर प्रकार से घटना की जांच कर रही है और अगर इसमें किसी का भी नाम सामने आता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट