न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत (फोटो-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना', पीएम के उद्घाटन वाले मेट्रो स्टेशन की उड़ी छत तो कांग्रेस ने बोला हमला-Video

दिल्ली में बारिश के बीच आए तूफान में रैपिड मेट्रो स्टेशन न्यू अशोक नगर की छत उड़ गई। इस स्टेशन का पीएम मोदी ने जनवरी में उद्घाटन किया था। स्टेशन की छत को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की शाम को मौसम ने जमकर कहर बरपाया। बारिश के साथ आए तूफान ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी तूफान में दिल्ली के रैपिड मेट्रो स्टेशन न्यू अशोक नगर की पूरी छत ही उड़ गई। इसके साथ कई जगह पेड़ गिर पड़े। नबी करीम इलाके के अरकांशा रोड में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने मेट्रो स्टेशन की छत उड़ने  पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस पार्टी ने छत उड़ने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा की मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का एक और नमूना।

कांग्रेस ने बोला पीएम मोदी पर हमला

दरअसल न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का कुछ माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। अब इसी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने में लग गई कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक तरफ पीएम मोदी स्टेशन का उद्घाटन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ आंधी तुफान में स्टेशन की उड़ती छत दिख रही है। सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर वीडियो के साथ लिखा कि मोदी हैं तो भ्रष्टाचार है।

न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत सोशल मीडिया पर वायरल

लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत क्षतिग्रस्त हुई, जिसके बाद डीएमआरसी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यह न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। छत पर लगी टीन की छत उखड़ गई। एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) के द्वारा इस स्टेशन को संचालित किया जाता है। फिलहाल, न्यू अशोक नगर स्टेशन से नमो भारत की सेवाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

पीएम मोदी ने जनवरी में किया था उद्घाटन

जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत के क्षेत्र का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए 6 महीने भी पूर्ण नहीं हुए हैं। इस बीच, आंधी का झोंका स्टेशन की छत के शेड को उड़ा ले गया। फिलहाल, एनसीआरटीसी के अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट