Rahul Gandhi Reached Delhi: देश की सियासत में हर घंटे कुछ नया हो रहा है। तेजी से बदलती राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रही सियासी गुणा गणित के बीच केंद्र सरकार ने पीएम-सीएम और मंत्रियों को हटाने के लिए एक नया बिल लोकसभा में पेश किया है। इस पर घमासान छिड़ा हुआ है। वहीं उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ता और विपक्ष के उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। इस बीच कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक बिहार से दिल्ली लौट आए हैं।
राहुल गांधी संसद भवन में काली टीशर्ट में देखे गए हैं। दरअसल नेता प्रतिपक्ष का अचानक दिल्ली आना कई चर्चाओं को जन्म दे गया है। क्योंकि बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में कथित वोट चोरी और SIR के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा चल रही है। इसकी शुरुआत भले ही बिहार से हुई है, लेकिन कांग्रेस इस यात्रा के जरिए पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करना चाहती है।
राजीव गांधी की जयंती:बिहार में यात्रा को अचानक नहीं रोका गया है। दरअसल ये प्री प्लांड ब्रेक है। वोट अधिकार यात्रा में 3 दिन का ब्रेक रहेगा। पहला ब्रेक आज यानी 20 अगस्त को है। दूसरा ब्रेक 25 अगस्त और तीसरा 30 अगस्त को रहेगा। इस ब्रेक में तमान राजनीतिक कार्यक्रम निपटाए जाएंगे। साथ ही ब्रेक राहुल गांधी के पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मद्देनजर प्लान किया गया था।
उपराष्ट्रपति चुनाव में बी सुदर्शन का नामांकन: 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव होना है, लेकिन नामांक की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। वहीं सत्ता पक्ष की तरफ से पीएम मोदी की मौजूदगी में पीसी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का नामांकन होना है। राहुल गांधी ने आज संविधान सदन में रेड्डी से मुलाकात की। संभवतः उनका नामांकन भी आज होगा।
लोकसभा में PM-CM और मंत्रियों को हटाने का बिल: ऐसी चर्चा है कि लोकसभा में पीएम-सीएम और मंत्रियों को हटाने के लिए लाए गए 130वें संविधान संशोधन पर राहुल गांधी बोल सकते हैं। हालांकि विपक्ष ने बिल के विरोध में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद इस बिल को जेपीसी के पास भेज दिया गया है।