दिल्ली

पंजाब के मंत्री ने केजरीवाल से पूछा- दिल्ली हवाई अड्डे पर सरकारी बसों के प्रवेश पर रोक क्यों?

किर्तेश ढोबले

अमृतसर:पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Wadding) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि उनकी सरकार पंजाब की सरकारी बसों को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक क्यों नहीं जाने दे रही है।

वडिंग ने यहां एक होटल के बाहर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आरोप लगाया कि निजी बसों को हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने की अनुमति दी जा रही है, जो लगभग तीन गुना किराया लेती हैं। वडिंग ने केजरीवाल से कहा, “राज्य परिवहन उपक्रम की वॉल्वो बसों को दिल्ली हवाई अड्डे तक जाने से रोक दिया गया है, जो प्रति यात्री केवल 1,200 रुपये ले रही हैं।

दूसरी ओर, निजी बसों को अनुमति दे दी गई है और वे पंजाबियों को 3,000 से 3,500 रुपये प्रति यात्री वसूल कर खुलेआम 'लूट' कर रही हैं।"  पंजाब के मंत्री विशेष रूप से एक प्रभावशाली परिवार द्वारा चलाई जाने वाली बसों का जिक्र कर रहे थे।

वडिंग के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "ऐसा करके केजरीवाल पंजाब को लूटने वाले परिवहन माफिया का समर्थन कर रहे हैं।" मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को 13 पत्र लिखे गए, लेकिन वह इस मुद्दे से अनजान होने का नाटक कर रहे हैं। वडिंग ने केजरीवाल से कहा कि अगर वह दिल्ली हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बसों की अनुमति नहीं देना चाहते हैं, तो दिल्ली सरकार हवाई अड्डे से पंजाब के लिए बसें चला सकती है और सीमावर्ती राज्य में कांग्रेस सरकार उन बसों की आवाजाही के लिए सुविधा प्रदान करेगी। (एजेंसी)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां