सपा सांसद प्रिया सरोज पहुंची CJP के प्रोटेस्ट में (सोर्स-सोशल मीडिया)  
दिल्ली

जंतर-मंतर पर 'CJP' का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- 'मैं छात्रों का दर्द समझती हूं'

Cockroach Janata Party Delhi: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को मिला सपा का साथ। सांसद प्रिया सरोज बोलीं- मैं छात्रों का दर्द समझती हूं और संसद में भी देश के युवाओं के हक के लिए मजबूती से आवाज उठाऊंगी।

अनन्या तिवारी

Samajwadi Party MP Priya Saroj Joins CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का विरोध-प्रदर्शन अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। देश के फ्लॉप एजुकेशन सिस्टम, लगातार हो रहे पेपर लीक और रद्द होती भर्तियों के खिलाफ युवाओं का यह गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है।

प्रदर्शनकारी नीट (NEET-UG) घोटाले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली, जब उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं। उन्होंने मंच से न केवल छात्रों की मांगों का समर्थन किया, बल्कि केंद्र की मोदी सरकार पर भी तीखे सवाल दागे।

"सांसद नहीं, एक युवा के रूप में आपके साथ खड़ी हूं"

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रिया सरोज ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, "डरना नहीं, रुकना नहीं, संघर्ष करते रहना और संघर्ष करते हुए आप बहुत आगे पहुंच जाएंगे। आज मैं आपके बीच में एक सांसद के रूप में नहीं, बल्कि एक युवा के रूप में खड़ी हूं और मैं सदन (संसद) में भी आपकी आवाज उठाऊंगी।"

उन्होंने मीडिया से बातचीत में आगे कहा, "सांसद बनने से पहले मैं भी एक छात्र थी, इसलिए मैं छात्रों की पीड़ा और दर्द को अच्छी तरह समझती हूं।" जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनका निजी फैसला है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका और समाजवादी पार्टी दोनों का संयुक्त फैसला है, क्योंकि सपा हमेशा युवाओं के हक की लड़ाई लड़ती है।

25 दिनों से सरकार की चुप्पी पर सवाल

सपा सांसद ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि पिछले 25 दिनों से सरकार का कोई भी प्रतिनिधि यहां प्रदर्शनकारियों से मिलने क्यों नहीं आया? उन्होंने कहा कि कोई सरकार अपनी गलतियां मानने से कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होती है। जवाबदेही ही लोकतंत्र की असली ताकत है। सरोज ने यह भी एलान किया कि पूरा युवा वर्ग इस प्रोटेस्ट के साथ है और वे लोग 20 जुलाई को सबके साथ संसद घेराव या आगे की रणनीति के लिए जाएंगे।

अखिलेश यादव ने जताया प्रदर्शन पर समर्थन

इस आंदोलन का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी छात्रों के समर्थन में पिछले 16 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

इधर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी एक्स (X) पर पोस्ट शेयर कर वांगचुक के आंदोलन को खुला समर्थन दिया है। अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने सोनम वांगचुक से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और देशहित में उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह देश और दुनिया का मीडिया सोनम वांगचुक को लेकर चिंतित है, उससे वैश्विक स्तर पर भारत की लोकतांत्रिक छवि खंडित हो रही है।

सोशल मीडिया पर 'CJP' का दबदबा'

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के चीफ अभजीत दिपके के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन को सोशल मीडिया पर देश भर से समर्थन मिल रहा है। जंतर-मंतर पर न केवल युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, बल्कि देश के कोने-कोने से लाखों छात्र डिजिटल माध्यमों से इस आंदोलन से जुड़े हुए हैं। युवाओं का साफ कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM