Fire in Greater Noida | X  
दिल्ली

ग्रेटर नोएडा की फ्यूजन सोसायटी में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर हुईं राख

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में मंगलवार यानी 15 अक्टूबर की रात आग लग गई। आग लगने के कारण पार्किंग में कई खड़ी गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में मंगलवार यानी 15 अक्टूबर की रात आग लग गई। आग लगने के कारण पार्किंग में कई खड़ी गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने आग की सूचना मेंटेनेंस टीम को दी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंंची तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग में दो बाइक पूरी तरह जल कर रखा हो गई है। जबकि तीन कार भी डैमेज हुए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मेंटेनेंस टीम के एक कर्मचारी के हाथ में चोट भी लगने की खबर सामने आई है।

पटाखों की चिंगारी से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में यह हादसा हुआ है, जिससे आस - पास हड़कंप मच गया। रात के करीब आठ बजे बेसमेंट में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। इससे सोसायटी के निवासियों में अफरातफरी मच गई। यह हादसा तब हुआ, जब आतिशबाजी की जा रही थी। बता दें, दो बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे तभी पटाखे शाफ्ट में गिर गए जिसमें गाड़ियां खड़ी थी। एक पटाखे की चिंगारी सीधे बेसमेंट में गिरी। जिससे तुरंत आग लग गई।

यहां देखें वीडियो 

सोशल मीडिया के जरिए मिली जानकारी 

बिसरख पुलिस का कहना है कि 9:40 पर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के जरिए इस घटना की जानकारी मिली कि फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में आग लग गई। फिर जल्दी से त्वरित कार्यवाही करते हुए दो गाड़ियां भेजी गई। टीम के पहुंचने से पहले आग बुझ गई थी। बता दें कि घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सोसाइटी के निवासियों में बेचैनी का माहौल बन गया।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए