दिल्ली के इंडिया गेट पर बारिश का मजा लेते लोग, (सोर्स- IANS) 
दिल्ली

Delhi Weather: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ-साथ गिरे ओले; लोगों को मिली गर्मी से राहत

Delhi Weather: फिलहाल, दिल्लीवासियों के लिए यह वीकेंड राहत भरा रहने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती है।

मनोज आर्या

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरो- नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में शुक्रवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को दोपहर बाद राहत मिली, जब आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डाल दिया। देखते ही देखते धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। दिल्ली के लुटियंस जोन, आरके पुरम, धौलाकुआं और पालम जैसे इलाकों में बारिश के साथ बड़े आकार के ओले भी गिरे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में यह बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और अगले 24 से 48 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। अचानक हुई इस ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शाम के समय हल्की सिहरन महसूस की जा रही है।

तेज बारिश से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

तेज बारिश और ओलावृष्टि का सीधा असर दिल्ली की रफ्तार पर पड़ा है। धौलाकुआं, आईटीओ और रिंग रोड जैसे व्यस्त इलाकों में जलभराव और कम दृश्यता के कारण लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया। ओलों की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग फ्लाईओवर के नीचे शरण लेते नजर आए। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर वाहन चालकों को सावधानी बरतने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है।

किसानों के लिए यह आफत की बारिश

जहां दिल्ली (Delhi Weather) के शहरी इलाकों के लिए यह मौसम सुहावना है, वहीं ग्रामीण इलाकों और दिल्ली से सटे हरियाणा-यूपी के किसानों के लिए यह 'आफत की बारिश' साबित हो सकती है। खेतों में खड़ी फसलों के लिए बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि काफी नुकसानदायक मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ओलों की तीव्रता अधिक रही, तो तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

शनिवार के लिए IMD का अलर्ट जारी

फिलहाल, दिल्लीवासियों के लिए यह वीकेंड राहत भरा रहने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए आरोप, स्टाफ से मारपीट और सामान भी ले गए उपद्रवी- VIDEO

UP Election 2027: जयंत चौधरी आज सहारनपुर में भरेंगे हुंकार, स्वाभिमान रैली से चुनावी अभियान का आगाज

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं